Alia Bhatt ने क्यों फिल्म Laxmi Bomb की वजह से Akshay Kumar को कहा 'शो ऑफ'?
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने डिज्नी हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर अपनी फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब (Laxmi Bomb) की रिलीज से पहले एक नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है.

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने डिज्नी हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर अपनी फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब (Laxmi Bomb) की रिलीज से पहले एक नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है. इस मजेदार वीडियो में अक्षय के अलावा कियारा आडवाणी (Kiara Advani), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), कुणाल खेमू (Kunal Khemu) और क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी नज़र आ रहे हैं. अक्षय ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, 'अपने रिमोट, पॉपकॉर्न, नाचोस, कोक, कुशन और कंबल को पास में रखें.'
Keep your Popcorn????, Nachos, Coke????, Cushions and Blankets ready as #LaxmmiBomb ???? and more blockbusters are coming directly to your home, soon. Watch First Day First Show ki home delivery, Dream11 IPL and exclusive Hotstar Specials, only on Disney+ Hotstar VIP! pic.twitter.com/v5ErfNI4qd
— Disney+HotstarVIP (@DisneyplusHSVIP) October 2, 2020
इस मज़ेदार वीडियो की शुरुआत अक्षय के साथ होती है, यहां वो सूट बूट में एकदम तैयार दिखाई दे रहे हैं. वो अपने हाथ में एक टेलीविजन रिमोट के साथ तैयार फिल्म के प्रीमियर के लिए मूड सेट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस बीच, आलिया एयर कंडीशनर के बारे में शिकायत कर रही हैं और एसी ऑन कर सोफे पर बेठ जाती हैं. कुणाल खेमू अपने आईपैड के साथ फिल्म देखने के लिए सही कोने की तलाश में हैं.
दूसरी तरफ, कियारा पॉपकॉर्न बनाती हैं और उसे आलिया को सौंप देती हैं, जो बदले में पूछती हैं कि क्या नाचोस नहीं हैं. आलिया रोहित को कटोरा सौंपती हैं, जो बाकी बचे पॉपकॉर्न को खत्म कर देते हैं और पूछते हैं समोसा नहीं है? अंत में वो खाली कटोरा वापस कियारा के पास आ जाता है और वो कहती हैं मैनर्स नहीं हैं.
आखिरकार सभी सीट ले लेते हैं, युवराज ने सराउंड साउंड की जांच की और कियारा ने प्रीमियर के लिए अपनी ड्रेस बदल ली. अक्षय फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का नाम लेते हैं. इसपर आलिया उन्हें शो ऑफ कहती हैं. ये बड़ा ही मज़ेदार वीडियो है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.
आपको बता दें कि अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' 9 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. साथ ही ये फिल्म उसी दिन सिनेमाघरों में भी रिलीज की जाएगी. भारत के अलावा खिलाड़ी कुमार की ये फिल्म ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूएई में भी रिलीज होगी.

































