एक्सप्लोरर

राजकुमार राव ने बॉलीवुड में 10 साल पूरे किए, जानिए किन लोगों को कहा थैंक्यू

फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से एक्टिंग की शुरुआत करने वाले राजकुमार राव ने बॉलीवुड में दस साल पूरे कर लिया है.दस साल पूरे होने पर राजकुमार राव ने इन लोगों को धन्यवाद दिया है.

बॉलीवुड: बहुत कम एक्टर ऐसे होते हैं जो कॉर्मिशियल और मीनिंगफुल सिनेमा में एक साथ सफल होने का दम रखते हैं. राजकुमार राव उन्हीं चंद एक्टर्स में से एक हैं. राजकुमार राव ने बॉलीवुड में अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं. इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की है.

बॉलीवुड में एक दशक पूरा करने वाले राजकुमार राव ने वर्ष 2010 में फिल्म लव सेक्स और धोखा से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की लोगों ने काफी सराहा था. इसके बाद राजकुमार राव ने कभी पीछे मुड के नहीं देखा. इसके बाद उन्होंने फिल्म 'काय पो छे', 'अलीगढ़', 'ट्रैप्ड', 'बरेली की बर्फी', 'शाहिद', 'ओमेर्टा', 'न्यूटन', 'सिटी लाइट्स', 'स्त्री', 'लव सोनिया', '5 वेडिंग', 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा', 'जजमेंटल है क्या', 'मेड इन चाइना' और 'शिमला मिर्च' जैसी फिल्मों में काम किया. इन सभी फिल्मों में उनके दमदार अभिनय को लोगों ने खूब पसंद किया.

कम समय में राजकुमार राव ने जो सफलता हासिल की है वो उनकी मेहनत और लगन को दर्शाता है. बॉलीवुड में 10 साल पूरे होने पर राजकुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों का धन्यवाद दिया है. सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में वे लिखते हैं  'इंडस्ट्री में मेरे 10 साल पूरे हो गए हैं. एक सपना जो मैंने अपने गांव में बच्चे के तौर पर देखा था और इस सपने को पूरा होते देखना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है.

इसके बाद वे कहते है 'मेरे सभी सह कलाकारों, निर्देशकों, निर्माताओं, तकनीशियनों का धन्यवाद. इसके अतिरिक्त दुनिया भर के दर्शकों का और सिनेमा प्रेमियों का भी तहे दिल से शुक्रिया. आप लोगों के प्यार और समर्थन के बिना यह कभी मुमकिन नहीं था. मेरी कर्मभूमि मुंबई को भी धन्यवाद. ये मेरे लिए अभी शुरुआत भर है और मैं हमेशा अपने सुविधा क्षेत्र से बाहर निकल अपनी क्षमताओं से बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करता रहूंगा और आप लोगों का अपने काम से मनोरंजन करता रहूंगा.'

राजकुमार राव अपनी अपकमिंग फिल्म 'छलांग' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके रोल को बहुत ही दमदार बताया जा रहा है. फिल्म छलांग में उनके साथ एक्ट्रेस नुसरत भरूचा नजर आएंगी. इस फिल्म को अजय देवगन, लव रंजन और अंकुर गर्ग प्रोड्यूस कर रहे हैं. हंसल मेहता इस फिल्म के डायरेक्टर हैं.

कनिका कपूर ने 18 साल की उम्र में रचा ली थी शादी, 3 बच्चों के बाद लिया तलाक, जानिए सिंगर के बारे में अनसुनी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात
'एटिट्यूड बहुत ज्यादा था...', करिश्मा कपूर को लेकर को-एक्ट्रेस ने किया बड़ा दावा, गोविंदा संग जोड़ी टूटने पर कही बड़ी बात
'युवाओं के जज्बे को सलाम करती हूं...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान
'युवाओं के जज्बे को सलाम करती हूं...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'जन नायकन' ने दूसरे दिन की बंपर कमाई, 92 करोड़ के पहुंची पार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'जन नायकन' ने दूसरे दिन की बंपर कमाई, 92 करोड़ के पहुंची पार, जानें कलेक्शन
Saturday BO Collection Updates: 'जन नायकन' के आगे 'धमाल 4' और 'द ओडिसी' का निकला दम, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'जन नायकन' के आगे 'धमाल 4' और 'द ओडिसी' का निकला दम, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget