एक्सप्लोरर

बॉलीवुड की पहली बिना इंटरवल वाली फिल्म थी राजेश खन्ना की ये फिल्म

इस फिल्म में राजेश खन्ना ने एक पेंटर का किरदार निभाया था जिसपर अपनी अमीर पत्नी (अरूणा ईरानी) को मारने का आरोप लगता है.

बॉलीवुड फिल्में हर साल बनती हैं और लोग अपने पसंदीदा स्टार्स की फिल्में देखने के लिए सिनेमाघरों में भारी तादाद में जाते हैं, हर फिल्म में एक इंटरवल होता है जिसमें लोग पॉपकॉर्न का मजा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड के इतिहास में एक फिल्म ऐसी भी बनी थी जिसमें इंटरवल ही नहीं था, इस फिल्म का नाम था ‘इत्तेफाक़’.

दरअसल, ये बात है साल 1969 की जब यश चोपड़ा ने एक गुजराती प्ले ‘धूमस’ था जो इंग्लिश प्ले ‘साइनपोस्ट टु मर्डर’ से प्रेरित था. यश चोपड़ा को वो नाटक इतना पसंद आया कि वो अगले ही दिन अपने साथ राइटर्स को साथ ले गए और प्ले दिखाकर बोले कि इस नाटक पर फिल्म बनाते हैं. उसी दौरान राजेश खन्ना फिल्मफेयर का एक कॉन्टेस्ट जीते थे जिसमें उन्हें एक फिल्म में काम करने का मौका भी दिया जाना था, तो यशजी ने उन्हें ही इस फिल्म के लिए हीरो साइन कर लिया. फिर बात आई फिल्म की एक्ट्रेस की तो यश चोपड़ा को एक ऐसी हीरोइन की जरूरत थी जो फिल्म में खूनी की भूमिका को निभा सके, मगर दर्शकों को आखिर तक पता ना चल सके कि मासूम चेहरे वाली ये लड़की खून भी कर सकती है, इसीलिए उन्होंने राजेश खन्ना के साथ नंदा को ले लिया.

हीरो, हीरोइन फाइनल होने के बाद, फिल्म की शूटिंग भी जल्दी ही शूरू हो गई और जितनी जल्दी शूटिंग शूरु हुई उतनी ही जल्दी खत्म भी हो गई, महज 20 दिनों में यश जी ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी. फिल्म रिलीज हुई तो दर्शकों से भी इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली और फिल्म हिट हुई. 'इत्तेफाक' बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म बनी जिसमें इंटरवल नहीं था. शुरू से अंत तक ये फिल्म एक ही बार में दिखाई गई.

इस फिल्म में राजेश खन्ना ने एक पेंटर का किरदार निभाया था जिसपर अपनी अमीर पत्नी (अरूणा ईरानी) को मारने का आरोप लगता है. पुलिस से छुपने के लिए वो नंदा के बंगले में छुप जाते हैं, लेकिन उसी रात उन्हें ये एहसास होता है कि घर की मालकिन उनसे कुछ छुपा रही है. दरअसल, नंदा उर्फ घर की मालकिन अपने पति की लाश तक राजेश को नहीं पहुंचने देना चाहती. एक और बात इस फिल्म में इंटरवल तो था ही नहीं साथ ही कोई गाना भी नहीं था.

यहां पढ़ें

...जब अरुण गोविल को भगवान राम समझकर उनके कदमों में एक औरत ने रख दिया था अपना बीमार बच्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
426 करोड़ कमाकर भी सिर्फ 21% प्रॉफिट ही कमा पाई है 'जेलर 2', जानें 15वें दिन का कलेक्शन
426 करोड़ कमाकर भी सिर्फ 21% प्रॉफिट ही कमा पाई है 'जेलर 2', जानें 15वें दिन का कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget