एक्सप्लोरर

Jaya Prada ने खोले Amitabh Bachchan और Sridevi से जुड़े राज़, देखें Video

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने पटाखों की वजह से हाथ जलने के बावजूद फिल्म 'शराबी' के गाने 'दे दे प्यार दे' की शूटिंग की थी....

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने पटाखों की वजह से हाथ जलने के बावजूद फिल्म 'शराबी' के गाने 'दे दे प्यार दे' की शूटिंग की थी, इस बारे में फिल्म की एक्ट्रेस जया प्रदा (Jaya Prada) ने खुलासा किया. हाल ही में जया सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' (Indian Ideol 12) के सेट पर गेस्ट बनकर पहुंची थीं. 'इंडियन आइडल' के सेट पर जया प्रदा ने पुरानी यादों को शेयर करते हुए बताया कि कैसे अमिताभ बच्चन ने चोट लगे हाथ को जेब में रखकर फिल्म के गाने पर डांस किया. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

'इंडियन आइडल 12' के सेट का जया प्रदा का एक वीडियो सोनी टीवी के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें वो कहती हुईं सुनाई दे रही हैं, 'दे दे प्यार दे के पीछे अमिताभ की एक कहानी है. अमिताभ एक लीजेंड हैं उन्हें पता है कि सिचुएशन से कैसे फायदा उठाना है. पटाखे से उनका हाथ जल गया था उन्होंने हाथ को जेब में रख कर बड़े स्टाइल से गाना शूट किया था'. आपको बता दें कि जब फिल्म शराबी रिलीज हुई थी उस वक्त हर किसी को लगा कि एक हाथ जेब में रखना अमिताभ का स्टाइल है, लेकिन उनका हाथ पटाखे से जल गया था जिसका इलाज काफी लंबा चला. 

इसके अलावा जया प्रदा ने दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी 'इंडियन आइडल 12' के सेट पर बात की. जया और श्रीदेवी ने फिल्म 'औलाद' और 'आखिरी रास्ता' जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया. जया ने बताया कि असल जिंदगी में दोनों दोस्त नहीं थीं. उन्होंने कहा, 'मैं लकी हूं कि ये बात में कह सकती हूं. हमारे पास एक-दूसरे के खिलाफ कोई शिकायत नहीं थी, लेकिन ये सिर्फ इतना है कि हमारी केमिस्ट्री कभी मेल नहीं खाती थी. परदे पर परफेक्ट बहनें होने के बाद भी हम एक-दूसरे के साथ कभी भी बात नहीं करते थे. हम दोनों एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं, चाहे वो कपड़ों की बात हों या डांस की.'

जया प्रदा ने आगे कहा था, 'मुझे आज भी याद है कि फिल्म 'मकसद' की शूटिंग के दौरान जीतू जी और राजेश खन्ना ने श्रीदेवी और मुझे मेकअप रूम में एक घंटे के लिए बंद कर दिया था, उन्हें लगा कि अगर वो हमें एक साथ बंद कर देंगे हैं, तो हम एक-दूसरे से बातचीत शुरू करेंगे, लेकिन हम दोनों ने एक शब्द भी नहीं कहा. हमने दोनों सुपरस्टार्स की मेहनत पर पानी फेर दिया था. आज वो नहीं है तो उनकी कमी परेशान करती है. मैं उसे बहुत याद करती हूं और इस मंच के माध्यम से, मैं ये भी कहना चाहूंगी कि अगर वो 
कहीं मेरी बात सुन रही है तो मैं सिर्फ कहूंगी कि काश हम एक दूसरे से बात कर पाते.' आपको बता दें कि सुपरस्टार श्रीदेवी का निधन साल 2018 में दुबई में हुआ था.
 
यह भी पढ़ेंः

Meena Kumari ने जिस डायरेक्टर के साथ काम करने से किया इंकार, उसी के साथ अस्पताल में छिप कर शादी की

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?
शाहरुख खान के बंगले मन्नत में मिले दो सांप, एक को किया रेस्कयू और दूसरा अभी भी लापता
शाहरुख खान के बंगले मन्नत में मिले दो सांप, एक को किया रेस्कयू और दूसरा अभी भी लापता
Box Office: 5वें दिन साढ़े बजे तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन साढ़े बजे तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
'बंटवारा 1947’ के खिलाफ आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन, फिल्म पर लगाया ये आरोप
'बंटवारा 1947’ के खिलाफ आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन, फिल्म पर लगाया ये आरोप

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget