रिया की गिरफ्तारी के बाद आलिया भट्ट की बहन शाहीन ने समाज को बताया 'गंभीर रूप से बीमार'
बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद (Nepotism) को लेकर चर्चा गर्म हो रही है.

बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद (Nepotism) को लेकर चर्चा गर्म हो रही है. साथ ही स्टार किड्स (Star Kids) को निशाने पर लिया जा रहा है. लोगों के गुस्से का शिकार होने वाले कई स्टार किड्स ने सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए अपने अनुभागों को शेयर किया है. वहीं हाल ही में सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने भट्ट परिवार को भी अपने निशाने पर लिया था. हालांकि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और उनकी बहन शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) अब तक इन सभी कमेंट्स को नज़रअंदाज़ करती आ रही थीं.
View this post on Instagram
वहीं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) की गिरफ्तारी के बाद कई बॉलीवुड सेलेब्स रिया के समर्थन में सामने आए हैं. इन सबके बीच आलिया और शाहीन भट्ट ने भी रिया के समर्थन में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें दोनों बहनें रिया के लिए न्याय की मांग कर रही हैं. शाहीन ने अपने पोस्ट में लिखा है कि- 'ये एक बीमार समाज है जिसे ठीक करने का कोई तरीका नहीं है.'
कुछ समय पहले ही शाहीन ने एले मैगज़ीन के कवर शूट (ELLE MAGAZINE COVER SHOOT) के लिए अपनी बहन के लिए फ़ोटोग्राफ़र का काम संभाला था. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'कैसे इतनी नफरत और नेगेटिविटी के बीच भी आलिया आगे बढ़ती जा रही हैं'. इस कवर शूट से शाहीन ने आलिया की एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की है. इसके अलावा अगर हम बात करें आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की तो बहुत जल्द वो अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmashtra) में रणबीर कपूर (ranbir Kapoor) साथ रोमांस करती हुई नज़र आएंगी. आलिया की पिछली रिलीज़ 'सड़क 2' (Sadak 2) दर्शकों को लुभाने में विफल रही. इस फिल्म की वजह से आलिया को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा चुका है.
Source: IOCL
































