बड़ी ही फिल्मी है पंकज त्रिपाठी की लव स्टोरी, पहली बार में ही ठान लिया था इसी से करेंगे शादी
बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने अपनी अदाकारी के दम से हिंदी सिनेमा में अपनी खास पहचान बना ली है

बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने अपनी अदाकारी के दम से हिंदी सिनेमा में अपनी खास पहचान बना ली है. आज पंकज त्रिपाठी की गिनती बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में की जाती है. उन्होंने अपने हर किरदार से दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी है. ये तो हम सभी जानते हैं कि पंकज त्रिपाठी बेहद ही साधारण जीवन व्यतीत करने वाले व्यक्ति हैं. उनका रहन-सहन बिल्कुल देसी है. वैसे पंकज त्रिपाठी की जिंदगी भले ही सादा हो लेकिन उनकी प्रेम कहानी काफी फिल्मी है.

अपनी प्रेम कहानी का जिक्र पंकज त्रिपाठी अपने एक इंटरव्यू में किया था. उन्होंने बताया था कि जब वो 10वीं क्लॉस में थे तब उन्होंने पहली बार मृदुला को देखा था. उस वक्त मृदुला छज्जे पर खड़ी थीं और पंकज नीचे से उन्हें देख रहे थे. ये पहली बार था जब दोनों ने एक-दूसरे को देखा. इसके बाद दोनों जब पहली बार मिले तो पंकज ने मन ही मन ठान लिया था कि वो मृदुला को ही अपना जीवन साथी बनाएंगे. फिर जब पंकज त्रिपाठी काम के लिए बिहार से बाहर रहने लगे तो दोनों चिट्ठियां लिखकर एक-दूसरे का हाल जाना करते थे. कई सालों तक दोनों की लव स्टोरी ऐसे ही चलती रही. फिर परिवार की मर्जी से दोनों ने साल 2004 में शादी कर ली.

वैसे कम ही लोगों को पता है कि पंकज त्रिपाठी के पिता चाहते थे कि वो पढ़-लिखकर एक डॉक्टर बने लेकिन पंकज का मन एक्टिंग में था. हालांकि जब उन्होंने अपनी इस इच्छा के बारे में पिता से बात की तो उन्होंने पंकज का ही साथ दिया. पंकज ने एक्टिंग में अपना नाम करने के लिए कड़ी मेहनत की और आज वो उस मुकाम पर हैं जहां उनके करोड़ों चाहने वाले हैं.
Source: IOCL



























