एक्सप्लोरर

Untold Story: जब 'अनारकली' एक्ट्रेस Bina Rai ने पति Prem Nath और Madhubala की अधूरी प्रेम कहानी का किया था जिक्र

Bina Rai-Prem Nath: 'अनारकली' से लाखों दिलों पर राज करने वाली बीना राय(BIna Rai) ने पति प्रेम नाथ(Prem Nath) और मधुबाला(Madhubala) की अधूरी प्रेम कहानी का जिक्र किया था.

Bina Rai Death Anniversay: हिंदी सिनेमा जगत में अदाकाराओं ने अपनी एक्टिंग से लाखों दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाई है. वहीं ऐसी कुछ अभिनेत्रियां रही हैं जिन्होनें कई दशकों तक लोगों के दिलों पर राज किया है. बिना राय उन्हीं में से एक रही हैं. ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों के युग में जब रंग नहीं थे तो बिना राय अपनी कला और एक्टिंग से फिल्मों में ऐसा मनोरंजन भर देती थीं कि फैंस उनकी फिल्म देखने के लिए बेताब रहते थे. एक्ट्रेस बीना राय को लोग आज भी फिल्म घूंघट, ताजमहल, अनारकली जैसी कई अन्य सुपरहिट फिल्मों के लिए याद करते हैं. अनारकली फिल्म की जितनी तारीफ की जाए उतनी ही वो कम है. अनारकली में बिना राय के किरदार ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया था. 

एक्ट्रेस बीना राय की शादी अभिनेता प्रेम नाथ से हुई थी. बीना राय और प्रेमनाथ की लव स्टोरी के चर्चे तो आज भी हिंदी सिनेमा जगत में होते हैं. बीना राय और प्रेमनाथ की मुलाकात तो काफी पहले हो चुकी थी लेकिन फिल्म औरत के सेट पर दोनों कलाकार एक-दूजे के प्यार में पड़ गए थे.

बीना राय और प्रेमनाथ ने इसके बाद शादी करने में देर नहीं लगाई. बीना राय और प्रेम नाथ के दो बेटे हुए जिनका नाम प्रेम किशन और कैलाश नाथ उर्फ मोंटी था. बीना राय ने शादी के बाद सिनेमा जगत से तो दूरी बना ली थी लेकिन उनके किस्से आज भी मशहूर हैं. 

बीना राय ने पति प्रेमनाथ की अधूरी प्रेम कहानी का किया था जिक्र

बीना राय ने एक समय पर किस्सा बताते हुए कहा था कि उन्होनें मधुबाला के कारण अपने पति की बहुत अच्छी देखभाल की है. दरअसल ये बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि प्रेम नाथ अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री मधुबाला के प्यार में दीवाने थे. इतना ही नहीं दोनों शादी भी करने वाले थे लेकिन कुछ मतभेदों के कारण वह दोनों अलग हो गए.

बीना राय ने बताया था कि जब मधुबाला की तबीयत बिगड़ी थी तो उनके पति ने उन्हें कहा था कि हां वे प्यार में थे. बीना राय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मेरे पति उनकी हालत से बहुत परेशान था. वह इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे थे कि वह(मधुबाला) गंभीर रूप से बीमार हैं. बीना ने बताया था कि उन्होनें बेशक सुखद पल साझा किए होंगे लेकिन चीजें हमेशा एक जैसी नहीं रहती हैं. प्रेम कहानियों का अंत हमेशा सुखद नहीं होता है. 

ये भी पढ़ें: Untold Story: Anil Kapoor की बेटी Sonam Kapoor को क्यों करनी पड़ी थी वेट्रेस की जॉब, एक्ट्रेस ने खुद बताई थी वजह 

Saif Ali Khan या Amrita Singh, जानिए किससे सलाह लेना पसंद करती हैं Sara Ali Khan?

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
Box Office: 8वें दिन 9 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 116 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 9 बजे तक 'आवारापन 2' हुई 116 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
Toxic ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget