एक्सप्लोरर

Bigg Boss 15: Afsana Khan को Salman Khan से पड़ी डांट तो मंगेतर साज ने कही ये बात, कहा - बड़े सेलेब्स को पता होना चाहिए कि..

अफसाना खान (Afsana Khan) के घर में बीते हफ्ते के व्यवहार पर सलमान खान (Salman Khan) ने उन्हें काफी फटकार लगाई थी. जिसके बाद अफसाना ने हर किसी से माफी भी मांगी थी

Afsana Khan fiance saajz defends her: बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में इस वीकेंड के वार में सलमान खान (Salman Khan) के निशाने पर लगभग हर कंटेस्टेंट रहा लेकिन अफसाना खान (Afsana Khan) को सबसे ज्यादा खरी खोटी सुननी पड़ी. इसके पीछे वजह भी थी वो ये कि पिछले हफ्ते अफसाना खान (Afsana Khan) अपनी हद से आगे बढ़ गई और उन्होंने शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) के साथ भयंकर लड़ाई की थी. ये झगड़ा इतना बढ़ गया कि अफसाना को मेडिकल रूम तक में लाना पड़ा. लिहाजा शनिवार को ये मामला सलमान की अदालत में उठना ही था. और उठा भी. जिस पर सलमान ने अफसाना खान को काफी कुछ कह दिया था. आखिरकार अब अफसाना खान के मंगेतर साज (Saajan Sharma) ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है. 

साज ने अफसाना को लेकर कही ये बात 
अफसाना खान के घर में बीते हफ्ते के व्यवहार पर सलमान खान ने उन्हें काफी फटकार लगाई थी. जिसके बाद अफसाना ने हर किसी से माफी भी मांगी थी. लेकिन अब अफसाना के मंगेतर साज ने इस पर रिएक्शन देते हुए कहा कि अफसाना वैसे काफी मजबूत हैं. और वो दिल की भी साफ है लेकिन फिलहाल बाकी कंटेस्टेंट के साथ तालमेल बैठाने में उन्हें परेशानियां आ रही हैं. यही कारण है कि उनका व्यवहार कुछ बदला बदला नजर आ रहा है. इस दौरान साज ने सलमान खान की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि सलमान खान काफी सीनियर हैं और उनकी बातों का उन सब को बुरा नहीं लगा है. वहीं भले ही साज ने सलमान खान की तारीफ की हो लेकिन उन्होंने घर के दूसरे कंटेस्टेंट पर बातों ही बातो में निशाना साध ही दिया. 

सलमान की तारीफ कंटेस्टेंट पर वार
साजन शर्मा उर्फ साज ने इस दौरान सलमान खान की तो तारीफ कर दी लेकिन बातों ही बातों में बाकी कंटेस्टेंट पर वार करते हुए कहा कि घर में मौजूद बड़े सेलेब्स को समझना चाहिए कि सेसेंटिव शख्स को कैसे हैंडल किया जाए, हालांकि उन्होंने माना कि कुछ बातें अफसाना को घर में नहीं कहनी चाहिए थीं. उन्हें खुद के गुस्से पर काबू रखना होगा. 

ये भी पढ़ेंः Habit Song: आखिरी बार साथ में दिखे Sidharth Shukla और Shehnaaz Gill, अधूरे गाने Habit को इस तरह किया गया पूरा, शहनाज गिल की आंखों में दिखे आंसू

ये भी पढ़ेंः Aryan Khan Bail Rejected: शाहरुख खान के बेटे आर्यन को नहीं मिली जमानत, जेल में ही रहेंगे

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इरुमुडी' ने पहले दिन तोड़े 6 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी 2026 की तेलुगु की 5वीं बड़ी ओपनर
'इरुमुडी' ने पहले दिन तोड़े 6 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी 2026 की तेलुगु की 5वीं बड़ी ओपनर
Box Office: 8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज

Embed widget