एक्सप्लोरर

बच्चे के जन्म के महज 14 दिन बाद भारती सिंह ने जाहिर की दूसरे बच्चे की इच्छा, बोलीं 'मैंने सपने देखे थे..

कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपने नए-नए मदरहूड फेज को एन्जॉय कर रही हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी झलक देखने मिलती हैं. इस बीच कॉमेडियन का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख कोई भी हैरान रह जाएगा.

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपने नए-नए मदरहूड फेज को एन्जॉय कर रही हैं. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली भारती सिंह अक्सर अपने यूट्यूब ब्लॉग शेयर करती हैं और अपनी डेली रूटीन्स फैंस के साथ साझा करती हैं. इस बीच कॉमेडियन का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख कोई भी हैरान रह जाएगा.

जैसा कि सभी जानते हैं, भारती सिंह को मां बने अभी जुम्मा-जुम्मा कुछ दिन ही गुजरे हैं, जिसके बाद वह अपने काम पर वापसी कर चुकी हैं. बीते दिनों उन्हें हुनरबाज के सेट पर देख हर कोई हैरान रह गया था. अब एक बार फिर हैरान करने वाला उनका एक वीडियो सामने आया है. इसमें भारती अपने दूसरे बच्चे की इच्छा जाहिर करती नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि, भारती अपने बेडरूम में बैठी वीडियो कैमरे की ओर देखते हुए कह रही हैं कि, 'मुझे बेबी चाहिए. लोग बोलते हैं एक और बेबी कर लो, अभी वक्त है. मगर मुझे कोई गारंटी दे कि लड़की होगी, मैं तैयार हूं. मैंने बहुत सपने देखे थे कि लड़की होगी तो उसे छोटे-छोटे फ्रॉक बड़े फ्लावर वाले हेयरबैंड पहनाउंगी'.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bharti Singh Fanpage 🦋 (@bhartiisingh16)

यह कहते हुए भारती सिंह उदास होकर कैमरा बंद कर देती हैं. सोशल मीडिया पर तो भारती द्वारा जाहिर की गई इस ख्वाहिश को सुनकर फैंस अपनी खूब अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक फैन ने लिखा, 'दुआ करो बिल्कुल आपकी जैसी एक बेटी हो जाएगी'. एक ने लिखा, 'वक्त पर भरोसा रखें सब होगा'. वहीं एक अगले फैन का कहना है, इसे ही फ्रॉक और हेयरबैंड लगा दों. वैसे भी एक दो साल के बच्चे एक ही जैसे लगते हैं.

मालूम हो कि, हाल ही में भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया पैरेंट्स बने हैं. 3 अप्रैल को उनके बेटे का जन्म हुआ. भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर स्पेशल पोस्ट के जरिए यह गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी. भारती और हर्ष ने एक ही पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'It’s a BOY'. भारती पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान अपने वर्कफ्रंट में एक्टिव रही हैं. डिलीवरी के आखिरी दिन तक भारती ने शूटिंग की है.

यह भी पढ़ें- जॉनी डेप एंबर हर्ड मामले पर डॉक्टर का चौंकाने वाला खुलासा, किचन के फ्लोर पर मिली जॉनी की कटी हुई उंगली !

तरला दलाल की बायोपिक में नजर आएंगी हुमा कुरैशी, सामने आया फिल्म से उनका First Look

 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पवन सिंह पर बलिया कोर्ट ने लगाया 3000 रुपये का जुर्माना, तलाक से जुड़ा है मामला
पवन सिंह पर बलिया कोर्ट ने लगाया 3000 रुपये का जुर्माना, तलाक से जुड़ा है मामला

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget