एक्सप्लोरर

अमिताभ बच्चन का दावा, 43 साल पहले रिलीज हुई 'अमर अकबर एंथनी' कमाई में पछाड़ देगी 'बाहुबली 2' को

मल्टीस्टारर फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' ने 43 साल पूरे कर लिए है. बिग बी का दावा है कि ये फिल्म कमाई के मामले में बाहुबली को पीछे छोड़ देगी.

दिवंगत मनमोहन देसाई की सदाबहार मल्टीस्टारर फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' ने 43 साल पूरे कर लिए और फिल्म के नायक अमिताभ बच्चन ने पैसे की चर्चा करते हुए यह बताने की कोशिश की कि फिल्म आज भी क्यों मायने रखती है. बिग बी ने दावा किया, "महंगाई को एडजस्ट करने के बाद साल 1977 में आई फिल्म ने अपने रिलीज पर जो पैसे कमाए, वह बॉक्स ऑफिस पर 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' को पछाड़ देगा."

बिग बी ने ट्वीट किया, "टी 3544- 43 साल. 'अमर अकबर एंथोनी' ने उन दिनों अनुमानत: 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी. मुद्रास्फीति-समायोजित, यह आज 'बाहुबली 2 -द कन्क्लूजन' के संग्रह को पछाड़ देता!"

ट्रेड वेबसाइट कोईमोई डॉट कॉम के अनुसार, साल 2017 में रिलीज 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने 511 करोड़ रुपये से अधिक का घरेलू व्यावसाय किया है. विकीपीडिया ने 'बाहुबली 2' की वैश्विक कमाई को 1,810 करोड़ रुपये बताते हुए कहा कि आमिर खान की 2016 में रिलीज 'दंगल' के बाद यह फिल्म दूसरी सबसे बड़ी भारतीय हिट है.

हालांकि 1970 के दौर और 2000 के दौर की बॉक्स ऑफिस की वास्तविकताएं काफी हद तक अलग हैं, लेकिन यह मनमोहन देसाई के मनोरंजन पैकेज की स्थायी लोकप्रियता को दूर नहीं कर सकती है, जिसमें बच्चन के साथ-साथ उस युग के पावरहाउस कमर्शियल कलाकारों ने अभिनय किया था. फिल्म में बिग बी ने जहां एंथनी का किरदार निभाया था, वहीं दिवंगत विनोद खन्ना ने इंस्पेक्टर अमर और स्वर्गीय ऋषि कपूर ने अकबर, जो एक रोमांटिक कव्वाल था, का किरदार निभाया था.

यह फिल्म कॉमेडी, एक्शन, रोमांस और पारिवारिक ड्रामा की कॉकटेल थी, जिसमें बच्चन के साथ परवीन बाबी, खन्ना के साथ शबाना आजमी और कपूर के साथ नीतू सिंह और प्राण, निरूपा रॉय, रणजीत, और जीवन जैसे अन्य कलाकारों ने दिलचस्प किरदार निभाए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office Day 8 Live Updates: 100 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', फ्राइडे को कर दिया बड़ा कमाल
100 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', फ्राइडे को कर दिया बड़ा कमाल
41 की उम्र में दूसरी बार शादी के बंधन में बंधीं जेनिफर विंगेट, सामने आया पहला वीडियो
41 की उम्र में दूसरी बार शादी के बंधन में बंधीं जेनिफर विंगेट, सामने आया पहला वीडियो
'हमें बहुत बुरा लगा सर...', आमिर खान के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं
'हमें बहुत बुरा लगा सर...', आमिर के बयान पर राखी का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं
संभावना सेठ-अविनाश द्विवेदी ने दिखाई जुड़वा बच्चों की झलक, रिवील किया नाम, फैंस ने बरसाया प्यार
संभावना सेठ ने दिखाई जुड़वा बच्चों की झलक, रिवील किया नाम, फैंस ने बरसाया प्यार

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget