एक्सप्लोरर

सुशांत के सुसाइड के बाद बने 'नेपोमीटर' में आलिया की फिल्म 'सड़क 2' निकली 98% नेपोटिस्टिक, हो रही बॉयकॉट की अपील

सुशांत की मौत के बाद उनके परिवार के सदस्य द्वारा बनाये इस 'नेपोमीटर' के माध्यम से नेपोटिज्म को बढ़ावा देनेवाली फिल्मों को बॉयकॉट करने के लिए बनाया गया है

मुम्बई : सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के बाद अमेरिका में रहनेवाली उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति के पति विशाल कीर्ति ने हाल ही में एक ट्वीट के जरिए बताया था कि उनके भाई ने बॉलीवुड फिल्मों में नेपोटिज्म यानि भाई-भतीजावाद/परिवारवाद को मापने के लिए एक 'नेपोमीटर' का ईजाद किया है.

अब इसी 'नेपोमीटर' का इस्तेमाल करते हुए आलिया भट्ट-पूजा भट्ट और आदित्य रॉय कपूर स्टारर फिल्म 'सड़क 2' पर निशाना साधा गया है और नेपोटिज्म के चलते इस फिल्म का बॉयकॉट करने की अपील की गयी है. उल्लेखनीय है कि इस फिल्म को महेश भट्ट और मुकेश भट्ट ने मिलकर प्रोड्यूस किया है, जबकि खु्द महेश भट्ट ने इस डायरेक्ट भी किया है.

नेपोमीटर के जरिए कहा गया है - 'फिल्म 'सड़क 2' 98% नेपोटिस्टिक है. हमने इसे 5 श्रेणियों के आधार पर इसका मूल्यांकन किया है : निर्माता, लीड कलाकार, सहयोगी कलाकार, निर्देशक और लेखक. इनमें से 5 श्रेणियों में से 4 में बॉलीवुड परिवारों का शुमार है. क्या आप इस फिल्म को देखेंगे?"

सुशांत के सुसाइड के बाद बने 'नेपोमीटर' में आलिया की फिल्म 'सड़क 2' निकली 98% नेपोटिस्टिक, हो रही बॉयकॉट की अपील

उल्लेखनीय है कि हाल ही में डिज्नी हॉटस्टार की ओर से 'सड़क 2' को सीधे तौर पर उनके प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का ऐलान किया गया था. कई फिल्मों के ऐलान से जुड़े इस वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में आलिया भट्ट भी शामिल थीं. सिनेमाघरों के बंद होने के चलते 'सड़क 2' को सीधे तौर पर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने को लेकर उत्साहित नजर आ रहीं आलिया ने कहा था कि वो हमेशा से चाहतीं थीं कि उनके पिता महेश भट्ट एक दिन उन्हें किसी फिल्म‌ में डायरेक्ट करें और 'सड़क 2' के जरिए आखिरकार उनका सपना पूरा हुआ.

25 जून को 'नेपोमीटर के बारे में जानकारी देते हुए सुशांत सिंह राजपूत के जीजा विशाल कीर्ति ने ट्वीटर पर लिखा था - "बॉलीवुड के नेपोटिज्म के खिलाफ जानकारी के साथ लड़ें. हम फिल्मों में मूल्यांकन उन फिल्मों में काम करनेवाले क्रू के नेपोटिस्टिक अथवा स्वतंत्र होने के आधार पर करेंगे. अगर नेपोमीटर का स्तर ऊंचा रहा, तो समझिए कि बॉलीवुड में नेपोटिज्म को बॉयकॉट करने का वक्त आ गया है."

सुशांत सिंह राजपूत के जीजा विशाल कीर्ति ने 25 जून इस 'नेपोमीटर' को ट्वीटर पर इंटोड्यूस करते हुए लिखा था कि इसे उनके भाई मयूरेश कृष्णा ने सुशांत सिंह राजपूत की याद में बनाया है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Day 19 BO: 'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस पर धमाका
'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस धमाका
42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, बेटे को दिया जन्म
42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, बेटे को दिया जन्म
'सेट पर काम डिस्टर्ब करते थे', सनी देओल-अनिल कपूर के झगड़े में फ्लॉप हुईं तीन फिल्में
'सेट पर काम डिस्टर्ब करते थे', सनी देओल-अनिल कपूर के झगड़े में फ्लॉप हुईं तीन फिल्में
तमिल की हिट फिल्म Gatta Kusthi 2 की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म
तमिल की हिट फिल्म Gatta Kusthi 2 की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
जंतर मंतर के जुनैद से लेकर हिरासत वाली बस के ड्राइवर तक, अखिलेश ने की मुलाकात
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल के पास होने पर क्या बोले चिराग पासवान? जानें
राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल के पास होने पर क्या बोले चिराग पासवान? जानें
Embed widget