एक्सप्लोरर

ट्रांजेंडर्स के सपोर्ट में आए अक्षय कुमार ने ली शपथ, बोले- इनकी सफलता पर नाचने की अब हमारी बारी है

इस वीडियो में खिलाड़ी कुमार ट्रांसजेंडर्स का सपोर्ट करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में अक्षय कुमार के साथ कियारा आडवाणी और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी भी नजर आ रहे हैं.

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' की रिलीज को दो दिन बाकि हैं. फिल्म का गाना अब हमारी बारी है रिलीज कर दिया गया है. ऐसे में अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में खिलाड़ी कुमार ट्रांसजेंडर्स का सपोर्ट करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में अक्षय कुमार के साथ कियारा आडवाणी और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी भी नजर आ रहे हैं. बता दें कि इस फिल्म में भी अक्षय कुमार एक ट्रांसजेंडर के किरदार में दिखाई देने वाले हैं.

इस वीडियो के जरिए अक्षय कुमार ने देश की जनता से ट्रांसजेंडर्स के प्रति नज़रिया बदलने की अपील की है. वीडियो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा है- 'अब हमारी बारी है. नजर से बचने के लिए तो बहुत टीके लगा लिए, लेकिन नजरिया बदलने वाला टीका लगाने की अब हमारी बारी है. आइए लिंग के प्रति रूढ़ीवाद को तोड़ें और लाल बिंदी के साथ तीसरे लिंग को अपना समर्थन दें जो समान प्रेम और सम्मान के लिए खड़े हों.'

वीडियो में अक्षय कहते हैं- 'अब तक जो हुआ, वो हमारी गलती है. अपना नजरिया बदलने की अब हमारी बारी है. दुनिया को खुश रखने के लिए ये सारे गम पी लेते हैं, इन्हें खुशियां बांटने की अब हमारी बारी है. हमारी खुशियों में ये हमेशा नाचे हैं, इनकी खुशी में नाचने की अब हमारी बारी है. हर भेदभाव का बोझ इन्होंने बचपन से उठाया है, इनका हक इन्हें दिलाने की अब हमारी बारी है.'

'सभी जश्नों में इन्होंने दिल से दुआएं बाटी हैं. इनकी महफिल सजाने की अब हमारी बारी है. सरहद पर लड़ने के लिए ये हमेशा से तैयार हैं, बस बढ़ावा देने की हमारी बारी है. हैं तो हम भी, भगवान की ही एक देन, इन्हें अपनाने की हमारी बारी है. नजर से बचने के लिए बहुत से टीके लगा लिए, नजरिया बदलने वाला टीका लगाने की अब हमारी बारी है.'

आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी 9 नवम्बर को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ होने जा रही है. इस हॉरर कॉमेडी फ़िल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Collection: थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
Ravi kishan सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
रवि किशन सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
'हैप्पी बर्थडे फाइटर...',पत्नी दीपिका को खास अंदाज में किया विश, शोएब ने खुद बनाया केक
'हैप्पी बर्थडे फाइटर...',पत्नी दीपिका को खास अंदाज में किया विश, शोएब ने खुद बनाया केक

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget