एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर से डरे अक्षय कुमार ! 'बच्चन पांडे' की कमाई को लेकर कह गए ये बात
अक्षय कुमार की बच्चन पांडे 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. वहीं आरआरआर 25 मार्च को रिलीज होगी. ऐसे में दो बड़ी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश देखने को मिलेगा.

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार फिल्म बच्चन पांडे को लेकर खूब सुर्खियों में बने हुए हैं. अक्षय कुमार की नई फिल्म होली के दिन यानी 18 मार्च को रिलीज होने जा रही है. बच्चन पांडे की रिलीज से पहले अक्षय कुमार को फिल्म के बिजनेस को लेकर डर लगने लगा है. अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान बड़ी बात कह दी है.
अक्षय कुमार ने एक न्यूज पोर्टल को दिए इंटरव्यू में बिना किसी मूवी नाम लिए हुए कहा, 'महामारी के कारण कई फिल्में अब क्लैश होने जा रही हैं. हर फिल्म का असर दूसरी फिल्म पर होगा. अक्षय ने साथ ही कहा, फिल्म का बिजनेस करीब 30 से 40 प्रतिशत तक नीचे जाएगा.' अक्षय ने इंटरव्यू के दौरान कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण चीज है लेकिन हर किसी को इससे निपटना होगा.'
अक्षय कुमार ने इंटरव्यू में बताया, 'किस तरह से उन्होंने सिनेमाघरों में 50 प्रतिशत क्षमता वाले नियमों के दौरान फिल्में रिलीज की है.' एक्टर ने कहा, 'फिल्म पर काफी असर पड़ा लेकिन आपको इससे गुजरना होगा. साथ ही अक्षय ने कहा, अभी एक साल या उससे ज्यादा लगेगा चीजों को नॉर्मल होने के लिए.'
View this post on Instagram
बता दें अक्षय कुमार की फिल्म 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में अक्षय कुमार गैंगस्टर का किरदार निभाते हुए दिख रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ एसएस राजामौली की बिग बजट फिल्म आरआरआर 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. ऐसे में दो बड़ी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर होने वाली है. अब देखना यह होगा कि आखिर बच्चन पांडे और आरआरआर में से कौन-सी फिल्म दर्शकों के बीच अपनी जगह बना पाती है.
भाभी मीरा राजपूत ने लगा दी अनन्या पांडे और ईशान खट्टर के रिलेशनशिप पर मुहर! दिया ये बड़ा हिंट
पिंक बीच आउटफिट में कैटरीना कैफ ने दिखाया ऐसा ग्लैमरस अवतार, फोटोज से नहीं हटीं फैंस की नजरें






























