Akshay Twinkle Anniversary: जब ट्विंकल खन्ना ने सरेआम खोला था पति का राज, सुनकर खुद अक्षय भी थे हैरान
Akshay Kumar Wedding Anniversary: एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना को मिसेज फनी बोन्स के नाम से जाना जाता है. उनका मजाकिया अंदाज काफी मशहूर है.

Akshay Kumar Twinkle Khanna Anniversary Special: फिल्मी दुनिया में ऐसे बहुत से शादीशुदा कपल्स है जिनका नाम बड़े प्रमुखता से लिया जाता है. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) का भी नाम इसी कपल्स लिस्ट में से एक है, जो हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं. दोनों अपने पर्सनल लाइफ में बेहद ही खुश रहते है और एक-दूसरे की हमेशा तारीफ करते रहते हैं. हालांकि, कई बार दोनों सरेआम एक दूसरे की पोल खोलने के लिए भी जाने जाते हैं. आज इस कपल की 21वीं सालगिराह पर ऐसा ही एक किस्सा हम आपको बताते हैं.
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए भी मशहूर हैं. मगर, खिलाड़ी कुमार अपने स्टाइलिश लुक (Akshay Fashion Statement) का श्रेय अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना को देते हैं. एक इंटरव्यू के दौरान जहां एक्टर ने बताया था कि उनकी सास डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) एक फैशन आइकन हैं, साथ ही उनकी पत्नी भी काफी स्टाइलिश है तो उनके पास दोनों के साथ एडजस्ट करना का एक ही उपाय था कि वह भी स्टाइलिश बन जाएं.
View this post on Instagram
दूसरी ओर ट्विंकल खन्ना ने अपने पति के फैशन सेंस का खुलासा करते हुए बताया था, 'अक्षय के पास मुझसे ज्यादा फुटवियर्स हैं. केवल यही नहीं, उनके वॉडरोब में पिंक, ग्रीन, पर्पल और येलो कलर के पैंट्स के कलेक्शन्स हैं.' यह सुनकर अक्षय ने बताया था कि उनकी पत्नी ने ही उनसे पैंट्स के कलेक्शन लेने को कहा था. तभी ट्विंकल कहती हैं कि, उन्होंने कहा जरूर था लेकिन पूरा रेन्बो कलेक्शन खरीदने नहीं. आगे ट्विंकल यह भी बताती हैं 'अक्षय के पास 350 जोड़ी जूते भी हैं.' बातचीत के दौरान ट्विंकल से जब पूछा गया कि रेडी होने में किसे ज्यादा समय लगता है, जिस पर एक्ट्रेस ने अपना ही नाम लिया था.
इसी के साथ यह भी बताया था 'तैयार होते समय वह किसी की मदद नहीं लेतीं, जबकि अक्षय को तैयार करने के लिए 11 लोगों की टीम उनके साथ होती है, इसलिए वह समय पर रेडी हो जाते हैं.' जानकारी के लिए बता दें कि अक्षय और ट्विंकल की शादी को 21 (Akshay Twinkle Anniversary) साल हो चुके हैं और यह दोनों परफेक्ट कपल की तरह हर पड़ाव पर एक दूसरे का साथ देते हैं. दोनों एक बेटा आरव (Aarav) और बेटी नितारा (Nitara) के माता-पिता हैं.
























