एक्सप्लोरर

स्वरा भास्कर बनीं मजदूरों की मसीहा, दिल्ली में फंसे यूपी-बिहार के मजदूरों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

सोनू सूद की प्रेरणा से अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने मजदूरों के लिए मोर्चा संभाल लिया है.उन्होंने अब तक 1350 मजबूर मजदूरों को बिहार और उत्तर प्रदेश उनके घर भेजा है.

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अब मजदूरों की मदद के लिए सामने आई हैं. उन्होंने मजदूरों को बिहार और उत्तर प्रदेश उनके घर भेजने में मदद की है. उनका कहना है कि घर जाने के लिए बेकरार मजदूरों की मुसीबत उनसे देखी नहीं गई.

स्वरा भास्कर मानवीय संकट की घड़ी में लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का कारण बन गई हैं. उन्होंने लॉकडाउ में फंसे बिहार और उत्तर प्रदेश के मजदूरों को उनके घर वापस भेजने में मदद की है. अभी तक उनकी पहल पर 1350 मजदूर अपने-अपने घरों को दिल्ली से वापस जा चुके हैं.

अभिनेत्री स्वरा भास्कर कहती हैं, “लाखों मजदूरों की मुसीबत की घड़ी में कुछ ना कर पाने और आराम से घर में बैठने पर उन्हें शर्मिंदगी महसूस हुई. उनके अपराध बोध ने उन्हें बाहर निकल कर लोगों की मदद करने पर मजबूर किया.” स्वरा ने मुंबई से दिल्ली लौटकर मजदूरों की मदद के लिए एक मुहिम चलाई. अपनी टीम के साथ उन्होंने घर वापस जानेवाले लोगों का आंकड़ा इकट्ठा किया.

उसके बाद उन्होंने दिल्ली सरकार के सहयोग से मजदूरों को टिकट दिलाना सुनिश्चित कराया. अभी तक स्वरा 1350 मजदूरों को उनके घर उत्तर प्रदेश और बिहार भेज चुकी हैं. इससे पहले दक्षिण के अभिनेता प्रकाश राज भी मानवीय संकट में लोगों के लिए रियल हीरो साबित हो चुके हैं.

गौरतलब है कि लॉकडाउन से बेरोजगार हुए बिहार, उत्तर प्रदेश के मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया था. घर जाने की व्यवस्था ना होता देख लोगों ने पैदल, सड़क, साइकिल और रेलवे ट्रैक के सहारे चलना शुरू कर दिया. घर को निकले कई लोग या तो सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए या फिर उमस भरी गर्मी से उनकी जान चली गई. लाखों लोगों ने इकट्ठा होकर घर वापसी की सरकार से गुहार लगाई. जिसके बाद उसकी आंख खुली.

अक्षय कुमार बने रियल लाइफ 'पैडमैन', बोले- कोरोना में पीरियड्स नहीं रुकते

ट्विटर पर यूजर ने सोनू सूद को बताया अगला रजनीकांत, अभिनेता ने रिप्लाई से जीत लिया दिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget