एक्सप्लोरर

बॉलीवुड छोड़ चुकीं Sana Khan ने मुफ़्ती अनस से किया निकाह, वायरल हुआ वीडियो

निकाह के बाद एक वीडियो सामने आया है जिसमें सना सफेद हिजाब में नज़र आ रही हैं. वहीं, उनके पति मुफ़्ती अनस सफेद कुर्ता पायजामा पहने दिख रहे हैं. दोनों वीडियो में वेडिंग केक काटते दिख रहे हैं.

'जय हो' और 'बिग बॉस 6' के जरिए पहचान बनाने वाली सना खान ने पिछले दिनों बॉलीवुड छोड़कर अल्लाह की राह पर चल पड़ी थीं. अब उन्होंने अपने फैन्स को एक बार फिर चौंका दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सना ने सूरत के मुफ़्ती अनस से 20 नवंबर को निकाह कर लिया है. निकाह के बाद एक वीडियो सामने आया है जिसमें सना सफेद हिजाब में नज़र आ रही हैं. वहीं, उनके पति मुफ़्ती अनस सफेद कुर्ता पायजामा पहने दिख रहे हैं. दोनों वीडियो में वेडिंग केक काटते दिख रहे हैं.

इससे पहले सना ने 8 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट में ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कहते हुए लिखा था कि अब वह अपना बाकी जीवन अल्लाह के बताए रास्ते पर चलते हुए समाज सेवा और जनकल्याण में लगाएंगी. सना ने अपने शुभचिंतकों से यह भी कहा है कि वह उन्हें किसी भी प्रकार का काम ऑफर ना करें क्योंकि अब वह पूरी तरह से नेकी की राह पर चलने का मन बना चुकी हैं.

बॉलीवुड छोड़ चुकीं Sana Khan ने मुफ़्ती अनस से किया निकाह, वायरल हुआ वीडियो

इससे पहले, इसी साल फरवरी में सना खान और कोरियोग्राफर मेल्विन लुइस के बीच हुए ब्रेकअप ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. लुइस से हुए ब्रेकअप से सना इस कदर आहत हुई थीं कि उन्होंने सोशल मीडिया पर आकर अपने दर्द का सार्वजनिक रूप से इज़हार किया था और उस दौरान वह फूट-फूट कर रोंईं थीं.

बॉलीवुड छोड़ चुकीं Sana Khan ने मुफ़्ती अनस से किया निकाह, वायरल हुआ वीडियो

सना ने बहुत ही छोटी उम्र से मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था. वहीं, साल 2005 में आई फिल्म ‘यही है हाई सोसाइटी’ से सना ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास जलवा नहीं दिखा पाई थी. बॉलीवुड में हाथ आज़माने के बाद सना ने साल 2008 में फिल्म ‘सिलमबट्टम’ से साउथ की फिल्मों में डेब्यू किया था.

हालांकि, सना खान को पॉपुलर रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 6' के बाद इंडस्ट्री में सही मायनों में पहचान मिली थी. कहा जाता है कि सना खान दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की करीबी हैं. बिग बॉस से मिली प्रसिद्धि के बाद सना खान बॉलीवुड की दो फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं. इनमें से एक फिल्म थी सलमान खान की ‘जय हो’ और दूसरी फिल्म का नाम था ‘वजह तुम हो’ जो कि एक रोमांटिक ड्रामा था.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toxic BO Prediction: 'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
'टॉक्सिक' बनेगी यश की हिंदी की दूसरी हाईएस्ट ओपनर, KGF2 का तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
टॉक्सिक' में कियारा आडवाणी ने दिया इंटीमेट सीन, सिद्धार्थ पर उठे सवाल, पति ने तोड़ी चुप्पी!
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें
Mahesh Babu Birthday: महेश बाबू के बर्थडे पर बेटी और पत्नी ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
महेश बाबू के बर्थडे पर बेटी और पत्नी ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget