एक्सप्लोरर

क्या पैसों की वजह से आदित्य नारायण ने छोड़ दी एंकरिंग? बोले- 'मुझे इससे ज्यादा पैसा नहीं देंगे'

उदित नारायण के बेटे आदित्य ने 15 साल बाद 'सा रे गा मा पा' की होस्टिंग से अलविदा कह दिया है. आदित्य ने एक पोस्ट जारी कर इस बात का ऐलान किया कि वो सा रे गा मा पा क्विट कर रहे है.

टीवी के जानेमाने होस्ट और उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने 15 साल बाद 'सा रे गा मा पा' की होस्टिंग से अलविदा कह दिया है. आदित्य ने एक पोस्ट जारी कर इस बात का ऐलान किया कि वो 'सा रे गा मा पा' क्विट कर रहे है. हालांकि अपने पोस्ट में आदित्य ने ये कहीं नहीं लिखा कि वो होस्टिंग को ही क्विट कर रहे हैं. पर हाल ही में AMA सेशन के दौरान सिंगर ने ये साफ कर दिया कि उन्होंने सिर्फ शो को नहीं, बल्कि होस्टिंग को ही अलविदा कह दिया है.

सेशन के दौरान आदित्य ने कहा, 'मैं ट्वीशा, श्वेता और परिवार के को समय देना चाहता हूं. होस्टिंग मुझे उस तरह से उत्साहित, चुनौती नहीं देती जिस तरह से वो करती थी. मैं अपनी सिंगिंग/डांस/फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देना चाहता हूं. दो बार कोविड होने  के बाद मेरी फिटनेस पर बहुत असर पड़ा है और उसपर लगातार शूटिंग, कॉन्सर्ट्स'. आदित्य ने माना कि होस्टिंग छोड़ने का ये एकदम सही वक्त था क्योंकि वो इस वक्त पीक पर थे. एंकर ने कहा, 'मैं इस खेल में टॉप पर हूं. पिछले 4 सालों में मैंने सभी चैनलों पर हर सिंगिंग रिएलिटी शो की मेजबानी की है. जब आप टॉप पर होते हो तो छोड़ना सबसे अच्छा होता है. चैनल मुझे अभी जितना पैसा दे रहे हैं उससे ज्यादा पैसे अभी नहीं देंगे. केवल A+ लीग के अभिनेता या निर्माता ही ज्यादा पैसा कमाते हैं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aditya Narayan Jha (@adityanarayanofficial)

आदित्य ने लिखा ये पोस्ट : हाल ही में सा रे गा मा पा का विनर अनाउंस किया गया जिसे निलांजना रे ने जीता. शो खत्म होने बाद आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखकर ये बताया कि अब वो सा रे गा मा पा क्विट कर रहे हैं. इस पोस्ट में आदित्य ने शो से जुड़े कुछ फोटोज़ शेयर किए जिनमें वो पापा उदित नारायण, जज हिमेश रश्मिया, शंकर महादेवन और विशाल ददलानी समेत कुछ और लोगों के साथ भी नज़र आ रहे हैं. ये पोस्ट शेयर करते हुए आदित्य ने लिखा, 'भारी मन के साथ...उस शो की होस्टिंग ड्यूटी से मैं अलविदा कह रहा हूं जिसने मुझे मेरी पहचान दिलाई...सा रे गा मा पा. 18 साल के छोटे बच्चे से एक जवान लड़के तब जिसकी एक खूबसूरत सी पत्नी है और बेटी है. 15 साल...9 सीज़न 350 एपिसोड्स. वक्त सच में उड़ जाता है. शुक्रिया नीरज शर्मा मेरे भाई.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aditya Narayan Jha (@adityanarayanofficial)

आदित्य ने 15 साल बाद छोड़ा 'सा रे गा मा पा', ये फेमस स्टार्स तो कह चुके हैं एंकरिंग को अलविदा

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
इस दिन 5 भाषाओं में रिलीज होगी भारत की तरफ से ऑस्कर में गई मराठी फिल्म 'गोंधळ', जानें रिलीज डेट
5 भाषाओं में रिलीज होगी भारत की तरफ से ऑस्कर में गई 'गोंधळ', जानें रिलीज डेट
Friday BO Live Updates: 'जेलर 2' हुई 80 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का 7 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 80 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का 7 बजे का कलेक्शन
प्राइम वीडियो पर देखें 12 मजेदार के-ड्रामा, रोमांस से लेकर थ्रिल तक एंटरटेनमेंट का पिटारा
प्राइम वीडियो पर देखें 12 मजेदार के-ड्रामा, रोमांस से लेकर थ्रिल तक एंटरटेनमेंट का पिटारा

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget