एक्सप्लोरर

दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री का सनसनीखेज खुलासा, कास्टिंग काउच के सबूत होने का किया दावा

दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री ने सनसनीखेज खुलासा किया है. उनका कहना है कि उनके पास फिल्मों में समझौता करने के प्रस्ताव आए थे. जिसका सबूत भी है. यहां तक कि जब उन्होंने इसके आगे झुकने से इंकार किया तब उन्हें बैन कर दिया गया.

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री वारालक्ष्मी शरतकुमार ने फिल्मी दुनिया के काले सच को उजागर कर सनसनी मचा दी है. वारालक्ष्मी शरतकुमार ने स्वीकार किया कि उन्हें 'कास्टिंग काउच' के जाल में फंसाने की कोशिश की गई थी. उन्होंने दावा किया कि उनके पास फोन पर बातचीत के सबूत हैं.

दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेत्री का सनसनीखेज खुलासा

वारालक्ष्मी शरतकुमार ने टीवी इंटरव्यू के दौरान स्वीकार किया कि उनके पास कास्टिंग काउच के प्रस्ताव आए थे. उन्होंने खुलासा किया कि फिल्मों के बदले उन्हें समझौता करने का सुझाव दिया गया था. मगर इसके बजाये उन्होंने दूसरा रास्ता अख्तियार किया. उन्होंने ऐसी फिल्मों के प्रस्ताव का इंकार कर कास्टिंग काउच के जाल में फंसने की साजिश को नाकाम कर दिया.

कास्टिंग काउच की हकीकत और उससे बचने के तरीके पर बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, "औरतों को खुद फैसला करना होगा कि क्या उन्हें तरक्की की ऊंचाइयों को छूने के लिए इसमें उन्हें संलिप्त होना है या नहीं." उनका कहना है कि फैसले के लिए बहुत हिम्मत की जरूरत चाहिए. मानसिक तौर पर एक शख्स को ऐसे रास्ते पर चलने के लिए बहुत मजबूत होना पड़ेगा. उसके लिए दूसरा रास्ता ये हो सकता है कि इस तरह के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया जाए.

तरक्की की ऊंचाइयों को छूने के लिए कास्टिंग काउच को 'नो' 

कास्टिंग काउच से बचने के उपाय पर वारालक्ष्मी शरतकुमार कहती हैं, " औरतों को ऐसे भेड़ियों को बेनकाब करने के लिए आगे आना होगा." उनसे जब ये पूछा गया कि इससे कैरियर को खतरा हो सकता है तो उन्होंने अपने निजी अनुभव के हवाले से बताया, "स्टार किड होने के बावजूद मुझे भी इसी तरह के हालात से रूबरू होना पड़ा था. बहुत सारे लोगों ने मुझे बैन कर दिया. लेकिन बजाये झुकने के मैंने 'कास्टिंग काउच' के ऑफिर को ना कह दिया."

अभिनेत्री का दावा है कि उनके पास 'कास्टिंग काउच' से संबंधित लोगों के फोन पर बातचीत के सबूत हैं. उन्हें इस बात की खुशी है कि तमाम रुकावटों के बावजूद अच्छे निर्माता और निर्देशक के साथ 25 फिल्मों में काम कर लिया.

Shraddha Kapoor Birthday: शक्ति कपूर बोले- मैं उसे सरप्राइज देना चाहता हूं

निर्भया केस: एक बार फिर फांसी टलने पर ऋषि कपूर बोले- तारीख पे तारीख, तारीख पे तारीख

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'द वन' ने ओपनिंग वीकेंड में की बंपर कमाई, 2026 की 18 बड़ी फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
'द वन' ने ओपनिंग वीकेंड में की बंपर कमाई, 2026 की 18 बड़ी फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
'द पैराडाइज' ने ओपनिंग वीकेंड में गाड़े झंडे, 'आवारापन 2' समेत 6 हिंदी फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'द पैराडाइज' ने ओपनिंग वीकेंड में गाड़े झंडे, 'आवारापन 2' समेत 6 हिंदी फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'द पैराडाइज' का रविवार को ऐसा रहा हाल, 90 करोड़ पार कलेक्शन
'द पैराडाइज' का रविवार को ऐसा रहा हाल, 90 करोड़ पार कलेक्शन
'हनुमान अंश' 300 Cr के पार, जानें 'द वन'-'हनुमान अंश' का संडे कलेक्शन
'हनुमान अंश' 300 Cr के पार, जानें 'द वन'-'हनुमान अंश' का संडे कलेक्शन

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget