एक्सप्लोरर

कैसे Dev Anand के साथ हुई एक छोटी सी मुलाकात ने बना दिया Tine Munim को लीड एक्ट्रेस

बॉलीवुड सुपस्टार देव आनंद ने 60 और 70  के दशक में अपार सफलता हासिल की. आज उन्हीं से जुड़ा एक किस्सा आपको बताते हैं.

बॉलीवुड सुपस्टार देव आनंद ने 60 और 70  के दशक में अपार सफलता हासिल की. आज उन्हीं से जुड़ा एक किस्सा आपको बताते हैं. दरअसल, देव आनंद की एक फिल्म के गाने की शूटिंग चल रही थी, शॉट खत्म होते ही पीछे भीड़ में खड़ी एक लड़की की जोर से आवाज आई, 'लवली शॉट'...

जैसे ही देव आनंद ने उस लड़की की तरफ देखा तो वो दौड़ती हुए उनके पास आकर ऑटोग्राफ मांगने लगती है. उस खूबसूरत लड़की को देव आनंद मना नहीं कर पाए. लड़की ने ऑटोग्राफ बुक देव आनंद को दे दी. उन्होंने देखा कि ये तो पूरी खाली है. देव आनंद ने कहा, 'तुम्हारी बुक में सिर्फ मेरे ही ऑटोग्राफ होंगे.' ये सुनकर लड़की ने कहा, 'ये ऑटोग्राफ बुक मैंने आपके लिए ही खरीदी है.' देव आनंद ने भी ऑटोग्राफ देने में देर नहीं लगाई.

देव आनंद ने उस लड़की से बात की तो उसने बताया कि मैंने अभी-अभी मिस फोटोजेनिक का खिताब जीता है. ये सुनकर देव आनंद ने कहा, 'फिर तो तुम भी अपना ऑटोग्राफ मुझे दे दो.' देव साहब की बातें सुनकर लड़की हंसने लगी. इसके बाद देव आनंद ने उस लड़की से पूछा, 'आगे क्या करना चाहती हों, क्या कभी फिल्मों में काम करने के बारे में सोचा है.' लड़की ने कहा- कभी नहीं.

इसके बाद देव साहब ने पूछा, 'अगर तुम्हें फिल्म के लिए स्क्रीन टेस्ट देने के लिए कहूं तो?' लड़की ने इंटरेस्ट दिखाते हुए कहा, 'आप कहते हो तो ठीक है.' देव आनंद ने उस लड़की को स्क्रीन टेस्ट के लिए बुलाया. उस दिन 2 और लड़कियों का स्क्रीन टेस्ट था लेकिन चुना गया उस ऑटोग्राफ वाली लड़की को, जिसका नाम था टीना मुनीम (Tina Munim).

जिस फिल्म के लिए टीना मुनीम का ऑडीशन हुआ था वो थी 'देस-परदेस'. इसके बाद टीना धीरे-धीरे बॉलीवुड स्टार बन गई. उन्होंने अपने करियर में 'बातों बातों में', 'रॉकी', 'कर्ज' ,'सौतन', 'पुकार', 'आखिर क्यों?' जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा कारण बताओ नोटिस
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पवन सिंह पर बलिया कोर्ट ने लगाया 3000 रुपये का जुर्माना, तलाक से जुड़ा है मामला
पवन सिंह पर बलिया कोर्ट ने लगाया 3000 रुपये का जुर्माना, तलाक से जुड़ा है मामला

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget