एक्सप्लोरर

Exclusive: खुदकुशी करने वाली अभिनेत्री प्रेक्षा मेहता के पिता बोले- लॉकडाउन से परेशान थी बेटी

अभिनेत्री प्रेक्षा के सुसाइड करने के बाद कई बातें सामने आईं हैं. उनके दोस्तों ने बताया कि प्रेक्षा के परिवार वाले उसकी शादी करना चाहते थे लेकिन वो इसके लिए अभी राजी नहीं थी.

मुंबई: कई टीवी शो में छोटी-छोटी भूमिकाएं करने वाली अभिनेत्री प्रेक्षा मेहता ने आखिरकार 25 साल की छोटी उम्र में खु्दकुशी क्यों कर ली? आखिर क्यों उन्होंने अपने आखिरी पोस्ट में लिखा कि सबसे बुरा होता है सपनों का टूट जाना. आखिर क्या वजह थी जो उसने फांसी लगाकर जिंदगी का खात्मा कर लिया? आत्महत्या करने वाले किसी भी शख्स से जुड़े ऐसे तमाम सवालों के जवाब इतने आसान नहीं होते हैं.

एबीपी न्यूज़ ने मामले को समझने के लिए इंदौर में एक जनरल स्टोर चलाने वाले उनके पिता रवींद्र मेहता से फोन पर बात की और प्रेक्षा की खुदकुशी की वजहों को समझने की कोशिश की. रवींद्र मेहता ने कहा, "लॉकडाउन के चलते शूटिंग बंद होने से प्रेक्षा काफी बैचेन रहा करती थी. वो इस बात को लेकर बेहद परेशान थी कि मुंबई में बार-बार लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा रही है और ऐसे में शूटिंग होने की कोई संभावना प्रेक्षा को नजर नहीं आ रही थी. उसे यूं खाली बैठना कतई पसंद नहीं था."

'लॉकडाउन से परेशान थी बेटी'

रवींद्र मेहता ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "प्रेक्षा जब कभी लॉकडाउन के बढ़ने के बारे में बातें करती तो मैं उसे अक्सर समझाया करता था कि वो इस बारे में ज्यादा नहीं सोचे. लॉकडाउन तो आखिर सबके लिए है और पूरी दुनिया इससे परेशान है. हमें इस बात का कतई अंदाजा नहीं था कि वो एक दिन इस तरह का कदम उठा लेगी."

'फंदे से झूलती मिली प्रेक्षा'

लॉकडाउन में पैसों की तंगी की बात से इनकार करते हुए रवींद्र मेहता ने बताया, "खुदकुशी वाली रात को तकरीबन 11 बजे तक हम सबने बैठकर बात की और तब उसकी बातों में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं महसूस की. रात 11 बजे वह ऊपर छत वाले कमरे में सोने चली गई थी. हम सभी सुबह जल्दी उठकर अक्सर थोड़ी कसरत किया करते हैं. ऐसे में प्रेक्षा की मम्मी उसे उठाने के लिए जब उसके कमरे में गई तो उसने देखा कि कमरे की लाइट जली हुई है. मां के दरवाजा खटखटाने पर भी जब प्रेक्षा ने दरवाजा नहीं खोला तो उसने बाहर से खिड़की खोली तो देखा प्रेक्षा ने कमरे में फांसी के फंदे से झूल रही है."

'शादी के लिए कहते थे परिवार के लोग'

एबीपी न्यूज़ ने प्रेक्षा के कुछ दोस्तों से बात कि तो उनसे पता चला कि परिवार की तरफ से प्रेक्षा को शादी करने के लिए भी कहा जा रहा था मगर प्रेक्षा अपनी पहचान बनाए बगैर जल्दबाजी में शादी करने के खिलाफ थी. प्रेक्षा ने अपने दोस्त के साथ 20 मई को आखिरी इंस्टा लाइव में इस बात का बेहद हल्के-फुल्के अंदाज में जिक्र किया था परिवार वाले उसे आए दिन शादी करने के लिए कहते रहते हैं.

तो क्या प्रेक्षा ने शादी के दबाव में इस तरह का कदम उठाया? इस सवाल पर प्रेक्षा के पिता ने कहा, "प्रेक्षा ने हमें खुद कह रखा था कि 2-3 साल में फिल्म व टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के बाद ही वो शादी करेगी. ऐसे में हमनें कभी भी शादी के लिए प्रेक्षा पर दबाव नहीं बनाया. हां, कभी-कभार हंसी-मजाक में हम उसे शादी करने के लिए जरूर कहते थे."

'सुसाइड नोट हुआ बरामद'

प्रेक्षा के फांसी लगाने के बाद उनके कमरे से एक सुइसाइड नोट भी मिला, जिसमें लिखा था, "मेरे टूटे हुए सपनों ने मेरे कॉन्फिडेंस का दम तोड़ दिया है. मैं मरे हुए सपनों के साथ नहीं जी सकती हूं. इस नेगेटिविटी के साथ रहना मुश्किल है. पिछले एक साल से मैंने बहुत कोशिश की. अब मैं थक गई हूं." इस खत के बारे में पूछे जाने पर प्रेक्षा के पिता ने कहा, "इसे पढ़ने के बाद हमें भी समझ नहीं आया कि आखिर प्रेक्षा ने यह सब क्यों लिखा."

'अक्षय कुमार के साथ किया था काम'

'क्राइम पेट्रोल', 'लाल इश्क', 'मेरी दुर्गा' जैसे शो और अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' में काम कर चुकी अभिनेत्री प्रेक्षा ने हाल ही में एक फिल्म 'सखा' के लिए भी शूटिंग की थी, जिसमें वो बतौर लीड एक्टर काम कर रही थीं. इस फिल्म के निर्देशक और उनके अपोजिट बतौर हीरो काम करने वाले अभिनेता प्रियांशु से भी एबीपी न्यूज़ ने संपर्क किया.

प्रियांशु ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि प्रेक्षा ने फिल्म के लिए आखिरी बार इंदौर के एक स्टूडियो में डबिंग की थी और साथ में पूरी फिल्म भी देखी थी. प्रियांशु कहते हैं, "प्रेक्षा काफी अच्छी दोस्त बन गई थी, लेकिन हमेशा हंसती-मुस्कुराती रहने वाली प्रेक्षा ने कभी भी मुझसे अपनी परेशानियां का जिक्र नहीं किया. ऐसे में उसका खुदकुशी कर लेना किसी सदमे से कम नहीं है."

ये भी पढ़ें

सुसाइड के बाद वायरल हो रहा है प्रेक्षा का ये व्हाट्सएप स्टेट्स, खोलकर रख द‍िया ज‍िंदगी का दर्द क्या सोनू सूद पर बनने वाली बॉयोपिक में अक्षय कुमार निभाएंगे भूमिका? फिल्ममेकर ने साझा किया स्क्रीनशॉट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5वें दिन 200 करोड़ी बनी 'जेलर 2', सोमवार को 7 बजे तक रजनीकांत की फिल्म ने कमाए 29 करोड़
200 करोड़ी बनी 'जेलर 2', सोमवार को 7 बजे तक कमाए 29 करोड़
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस का बयान, 20 टीमों का गठन, हत्या का मामला दर्ज
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई पुलिस का बयान, 20 टीमों का गठन, हत्या का मामला दर्ज
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का दिखेगा नया अंदाज, 'कबूतर' में निभाएंगे लीड रोल
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का दिखेगा नया अंदाज, 'कबूतर' में निभाएंगे लीड रोल
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के खत्म होने पर इमोशनल हुईं रितु चौधरी, स्मृति ईरानी को कहा 'शुक्रिया'
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के खत्म होने पर इमोशनल हुईं रितु चौधरी, स्मृति ईरानी को कहा 'शुक्रिया'

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget