एक्सप्लोरर

ABP Ideas of India: फिल्म शोले के डायरेक्टर ने सुनाया पुराना किस्सा, लोगों ने अभिताभ पर कहा था- इस लंबू को मत लेना

शोले में जय का किरदार निभाने वाले अमिताभ बच्चन को देख कुछ लोगों ने डायरेक्टर को फिल्म बनने से पहले एक नसीहत दी थी.

शोले से जुड़े किस्से आज भी बॉलीवुड गलियारों में दोहराए जाते हैं. कुछ ऐसे ही किस्सों से पर्दा उठाते हुए शोले के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने एबीपी आइडियाज ऑफ इंडिया समिट पर पुरानी यादें ताजा करते हुए बड़े खुलासे किए हैं, जिसको सुनकर आपको भी हैरानी होगी. शोले में जय का किरदार निभाने वाले अमिताभ बच्चन को देख कुछ लोगों ने डायरेक्टर को फिल्म बनने से पहले एक नसीहत दी थी और वो नसीहत थी कि इस लंबू को फिल्म में बिल्कुल भी मत कास्ट कीजिएगा.
 
शोले से रातोंरात स्टार बने अमिताभ बच्चन अगर फिल्म में नहीं होते तो जय का किरदार कोई और निभाता दिखता. हालांकि, फिल्म कुछ तो अधूरी सी रह जाती है ना, रमेश सिप्पी के दिमाग में भी यही आया, उन्होंने दूसरों की नहीं सुनी और अपने मन की सुनकर जय के किरदार के लिए अमिताभ बच्चन को चुना. उन्होंने बताया कि मैंने अमिताभ को फिल्म आनंद में देखा था, जिसमें उन्होंने सीरियस रोल निभाया था और बॉम्बे टू गोवा में उन्होंने काफी साधारण रोल निभाया था. ऐसे में मुझे लगा कि वो अच्छे एक्टर हैं. नामी चेहरे तो मेरे पास बहुत थे सोचा एक अच्छा एक्टर रखूं. किसे पता था वो सब को पीछे छोड़ आगे निकल जाएंगे.

रमेश सिप्पी ने केवल जय के ही नहीं बल्कि कई और किरदारों के बारे में भी जिक्र किया. रमेश सिप्पी ने गब्बर के किरदार पर बात करते हुए बताया कि अमजद खान इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे बल्कि गब्बर के रोल के लिए वो डैनी डेन्जोंगपा को कास्ट करना चाहते थे. रमेश सिप्पी ने कहा कि किन्हीं कारणों के चलते डैनी फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए और अमजद खान को तुरंत इस फिल्म के लिए कास्ट कर लिया गया, लेकिन अमजद खान अपनी आवाज को लेकर काफी घबराए हुए थे. वह चाहते थे कि उनकी आवाज कोई और डब करे. रमेश सिप्पी ने बताया कि अमजद चाहते थे कि इन सभी बड़े बड़े स्टार्स के बीच एक विलन की भारी-भरकम आवाज होनी चाहिए. ऐसे में रमेश सिप्पी ने कहा कि नेचुरल दिखाने के लिए आवाज को डब करना मुमकिन नहीं था. 
 
ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान नहीं मना रहे अपना 61वां बर्थडे, सेलिब्रेशन की जगह चुना काम, 'एक दिन' की शूटिंग में हैं व्यस्त
आमिर खान नहीं मना रहे अपना 61वां बर्थडे, सेलिब्रेशन की जगह चुना काम, 'एक दिन' की शूटिंग में हैं व्यस्त
सान्या मल्होत्रा ने मुंबई में खरीदा खुद का आशियाना, फोटोज शेयर कर बोलीं- 'ये मेरे सफर का छोटा सा हिस्सा है'
सान्या मल्होत्रा ने मुंबई में खरीदा खुद का आशियाना, फोटोज शेयर कर बोलीं- 'ये मेरे सफर का छोटा सा हिस्सा है'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार की एंट्री, अजय देवगन ने पोस्ट शेयर कर कहा- 'इससे बड़ा धमाका और क्या हो सकता है'
'गोलमाल 5' में अक्षय कुमार की एंट्री, अजय देवगन ने पोस्ट शेयर कर कहा- 'इससे बड़ा धमाका और क्या हो सकता है'

वीडियोज

Israel-Iran War-ईरान में सत्ता परिवर्तन? पूर्व शासक के वंशज ने कहा—'मैं बागडोर संभालने को तैयार हूं'
Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
Exclusive: अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
नेशनल हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई एनुअल FASTag टोल पास की फीस; जानें अब कितना होगा खर्च?
नेशनल हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई एनुअल FASTag टोल पास की फीस; जानें अब कितना होगा खर्च?
Video: जमीन नापने आए पटवारी को गांव वालों ने लट्ठ लेकर दौड़ाया, वीडियो देख यूजर्स बोले, लो नप गई जमीन
जमीन नापने आए पटवारी को गांव वालों ने लट्ठ लेकर दौड़ाया, वीडियो देख यूजर्स बोले, लो नप गई जमीन
Embed widget