एक्सप्लोरर

अभिषेक बच्चन की 'दसवीं' इस दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, जेल में करेंगे एग्जाम की तैयारी

अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. अभिषेक ने आज फिल्म का टीजर शेयर किया है.

अभिषेक बच्चन एक बार फिर धमाल करने के लिए तैयार हैं. इस बार वह गंगा राम चौधरी बनकर वापस आए हैं. अभिषेक की फिल्म दसवीं का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब ये इंतजार खत्म हो गया है. उन्होंने फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है और रिलीज डेट की भी अनाउंसमेंट कर दी है. ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. अभिषेक बच्चन जेल में पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे. दसवीं के बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए अभिषेक ने खुद को भी विश कर दिया है.

अभिषेक बच्चन ने फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा- एक स्टूडेंट से दूसरे स्टूडेंट को दसवी के एग्जाम के लिए ढेर सारी शुभकामनाएंय दसवी 7 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है.

टीजर में दिखा कूल अवतार
टीजर में अभिषेक बच्चन हरियाणवीं भाषा में कहते हैं कि ओहह अपराधियों ज्यादा शोर ना करियो अब से. मैं दसवी की तैयारी कर रहा हूं. उसके बाद वह रोड पर डांस करने लगते हैं. उसके बाद अभिषेक कहते हैं कि जेल से दसवी करना है म्हारा राइट टू एजुकेशन.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)

फैंस ने किए कमेंट
अभिषेक के पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. उन्हें फिल्म का टीजर बहुत पसंद आ रहा है. एक फैन ने लिखा- ये मजेदार लग रहा है. वहीं दूसरे ने लिखा- सर ये आप पर सूट कर रहा है. एक यूजर ने तो ये लिख दिया रिजल्ट अगर अच्छा नहीं आया तो बच्चन साहब कमरे में बंद कर देंगे.

दसवीं की बात करें तो इस फिल्म में अभिषेक के साथ यामी गौतम, निम्रत कौर समेत कई कलाकार अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को दिनेश विजन और बेक माई केक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है. इसे तुषार जलोटा को डायरेक्ट किया है.

अभिषेक ने शूटिंग के समय की एक फोटो पहले शेयर की थी. जिसमें वह कुर्ता पजामा और नेहरु जैकेट पहने नजर आ रहे थे. इसके साथ ही उन्होंने जूती पहनी थी. वह फोटो में रॉयल चेयर पर बैठे नजर आ रहे थे. यामी फिल्म में आईपीएस ऑफिसर ज्योति देसवाल के किरदार में नजर आएंगी. उनका फिल्म से लुक रिवील किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें: 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद आमिर खान बनाएंगे इस फिल्म का रीमेक, बर्थडे पर की अनाउंसमेंट

आलिया भट्ट इतनी सस्ती वेस्टर्न आउटफिट में लगीं बेहद एलिगेंट, कीमत जान हैरान रह जाएंगे आप!

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
टॉम क्रूज का फिल्मों को लेकर बड़ा बयान, बताया क्यों बनाते हैं मूवीज?
टॉम क्रूज का फिल्मों को लेकर बड़ा बयान, बताया क्यों बनाते हैं मूवीज?
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
‘UP वाली लइकी से प्यार हो गइल!' बिहार के निशांत मुक्ता ने इंटरनेट पर काटा गदर, नेहा कक्कड़ भी हुईं फैन
‘UP वाली लइकी से प्यार हो गइल' गाने वाले निशांत ने काटा गदर, नेहा कक्कड़ भी हुईं फैन

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget