इन कलाकारों पर आख़िरी दिनों में टूटा पहाड़, कभी नहीं थे इलाज के पैसे तो कभी नहीं मिला काम
कई दशकों से बॉलीवुड एक्टर्स अपनी अदाकारी से दर्शकों को एंटरटेन करते आए हैं. कुछ तो ऐसे हैं जिन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए फैंस के दिलों में अपनी अलग छाप छोड़ी है.

कई दशकों से बॉलीवुड एक्टर्स अपनी अदाकारी से दर्शकों को एंटरटेन करते आए हैं. कुछ तो ऐसे हैं जिन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए फैंस के दिलों में अपनी अलग छाप छोड़ी. बावजूद इसके इनमें से बहुत से कलाकार ऐसे भी रहे जिन्हें बाद में आर्थिक तंगी से जूझना पड़ा. एक वक्त था जब इन कलाकारों के पास नाम और शोहरत दोनों हुआ करता था लेकिन फिर भी उनका आखिरी वक्त बहुत ही मुश्किलों भरा रहा. आज की इस स्टोरी में ऐसे ही कलाकारों के बारे में जानते हैं.
A. K. Hangal - 50 की उम्र में अपना फिल्मी करियर शुरु करने वाले ए के हंगल ने हिंदी सिनेमा की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया. 70 से लेकर 90 के दशक के बीच उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के लगभग हर बड़े निर्माता-निर्देशक के साथ काम किया. सूत्रों के मुताबिक 26 अगस्त 2012 ए के हंगल अपने घर में मृत पाए गए थे. वो अपने अंतिम दिनों में एक किराए के मकान में रहते थे और काफी आर्थिक तंगी से गुज़र रहे थे. उनकी सेहत काफी खराब थी और उनके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वो अपना इलाज करवा सकें. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमिताभ बच्चन ने ए के हंगल के बेटे को उनके इलाज के लिए 20 लाख रुपये दिए थे.
Achala Sachdev - शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में काजोल की दादी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अचला सचदेव का देहांत 30 अप्रैल 2012 को हुआ था. पति के निधन के बाद वो 12 साल तक अपने पुणे वाले घर में अकेली रहती रही. उन्होंने भी अपना आखिरी वक्त काफी तंगहाली में गुज़ारा.
Vimi- 1967 में फिल्म 'हमराज' से रातों रात स्टार बनने वाली एक्ट्रेस विमी ने इसके बाद कई फिल्मों में काम किया. सूत्रों के अनुसार, कर्ज और शराब की लत की वजह से वो ज्यादा काम नहीं कर सकीं और कम उम्र में ही उनकी मौत हो गई. खबरों की मानें तो जब उनकी मौत हुई तब एक ठेले पर उनकी लाश को रखकर श्मशान घाट तक ले जाया गया था.
Mahesh Anand- महेश आनंद ने 90 के दशक में बहुत सी फिल्मों में काम किया. 9 फरवरी 2019 को महेश अपने घर पर मृत मिले. लंबे समय तक काम ना मिलने की वजह से वो डिप्रेशन का शिकार हो गए थे. उस वक्त उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी.
Source: IOCL

































