एक्सप्लोरर

कैसे 200 रूपये की खातिर इरफान को छोड़ना पड़ा था अपना क्रिकेट करियर, लेकिन बाद में सिल्वर स्क्रीन पर मचा दिया धमाल

इरफान खान का चयन सीके नायडू क्रिकेट टूर्नामेंट में हो गया था जहां उन्हें जयपुर से अजमेर जाना था लेकिन जेब में 200 रुपये न होने के कारण अंत में उन्होंने अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया.

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का आज निधन हो गया. अपनी अदाकारी से वो हर किसी के दिल पर राज करने वाले अभिनेता थे. इरफान काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और साल 2018 में ही उन्होंने लोगों को ये जानकारी दी थी कि उन्हें कैंसर है. इरफान खान मात्र 54 साल की उम्र में दुनिया को छोड़कर चले गए. मुंबई के वर्सोवा स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपर्द-ए-खाक कर दिया गया.

इरफान खान ने टीवी सीरियल से अपने अभिनय की शुरुआत की थी और उन पर एक्टिंग का ऐसा जुनून सवार था कि वह इसके लिए अपने घर को छोड़कर मुंबई आ गए थे. लेकिन ये बात किसी को शायद नहीं पता होगी कि इरफान एक्टर से पहले एक क्रिकेटर बनना चाहते थे. कॉमेडियन अबीश मैथ्यू को दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान जब इरफान खान से ये पूछा गया था कि, वो एक्टर से पहले क्या बनना चाहते थे? क्योंकि वो एक अच्छे स्पोर्ट्समैन थे, खासकर एक बेहतरीन क्रिकेटर?

इसपर इरफान ने अबीश को जवाब देते हुए बताया कि वो एक्टर से पहले एक क्रिकेटर बनना चाहते थे. इसके बाद अबीश ने अगला सवाल पूछा कि, वो एक गेंदबाज, बल्लेबाज या विकेटकीपर थे? जिसपर इरफान ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि वो एक ऑल राउंडर थे.

इरफान खान ने इंटरव्यू में आगे खुलासा किया था कि, ''मुझे बल्लेबाजी ही पसंद थी लेकिन मेरा कप्तान चाहता था कि मैं गेंदबाजी ही करूं. वो मुझे कहता था कि अच्छे से गेंद कर. और ऐसे में मुझे विकेट भी मिल जाते थे.''

इंटरव्यू में इरफान से जब पूछा गया कि आखिर क्या वजह थी कि उन्हें क्रिकेट को अलविदा कहना पड़ा? इस सवाल का जवाब देते हुए इरफान ने कहा कि, '' मैं एक टूर्नामेंट में सेलेक्ट हो गया था जिसका नाम सीके नायडू था. लेकिन उस दौरान मेरे घर के हालात उतने अच्छे नहीं थे. ऐसे में मुझे झूठ बोलकर बाहर खेलने जाना पड़ता था. जब मैं राजस्थान की टीम में चुन लिया गया था तो टीम के साथ मुझे जयपुर से अजमेर जाना था. इस दौरान मुझे 200 से 250 रुपयों की जरूरत थी. लेकिन मैं इतने पैसों की व्यवस्था नहीं कर पाया. अब अंत में मेरे पास यही रास्ता बचा था कि मैं अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कह दूं.''

इरफान ने आगे ये भी कहा कि, वो एक बेहतरीन क्रिकेटर थे और इसी कारण उनका टीम में चयन हुआ था. हालांकि यहां क्रिकेट का नुकसान बॉलीवुड के लिए फायदे का सौदा साबित हुआ और इरफान खान की बॉलीवुड में एंट्री हुई. इरफान को पहला ब्रेक टीवी सीरियल में मिला. और इसके बाद इरफान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. आज इरफान भले ही इस दुनिया से चले गए हों लेकिन उन्होंने अपनी अदाकारी और इंसानियत से लोगों पर एक ऐसी छाप छोड़ी है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टाइगर 3' से 'गोलमाल अगेन'-'सूर्यवंशी' तक, दिवाली पर इन 7 फिल्मों ने किया धमाका, मिलकर बटोरे 2600 करोड़
दिवाली पर इन 7 फिल्मों ने किया धमाका, मिलकर बटोरे 2600 करोड़
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
प्राइवेट पूल से रूफटॉप जकूजी तक, अर्जुन बिजलानी ने दिखाया अपना आलीशान फार्महाउस, देखें Inside Photos
अर्जुन बिजलानी ने दिखाया अपना आलीशान फार्महाउस, खूबसूरती देख आप भी रह जाएंगे हैरान
Karwa Chauth LIVE Updates: बॉलीवुड हसीनाओं ने पिया के नाम से रचाई मेहंदी, प्रियंका चोपड़ा, हिना खान की तस्वीरें आईं सामने
लाइव: बॉलीवुड हसीनाओं ने पिया के नाम से रचाई मेहंदी, प्रियंका चोपड़ा, हिना खान की तस्वीरें आईं सामने

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget