एक्सप्लोरर

कनिका कपूर पर भड़के बॉलीवुड प्रोड्यूसर अशोक पंडित, बोले-शर्म आनी चाहिए तुम्हें

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अशोक पंडित ट्वीट करते हुए उन पर भड़के हैं. उनका कहना है कि कोरोना से ग्रस्त होने के बाद भी वह पार्टी में शामिल हुईं. जिससे अब काफी लोगों के कोरोना से संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया.

नई दिल्लीः बॉलीवुड में 'बेबी डॉल' और 'चिटीयां कलाइयां वे' जैसे हिट गाने देने वाली सिंगर कनिका कपूर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. इसके बाद उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है. इसके साथ ही वह लखनऊ के एक फाइव स्टार होटल की पार्टी में भी शामिल हुईं थीं. जिसे लेकर सोसल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है. हाल ही में बॉलीवुड प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने ट्वीट करते हुए कनिका कपूर पर भड़के हैं.

निर्माता अशोक पंडित ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा है, ''तुम्हें शर्म आनी चाहिए कनिका कपूर.''  इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से जानकारी छुपाने को गैर-जिम्मेदाराना हरकत बताया है. उनका कहना है कि कनिका लंदन से वापस आकर फाइव स्टार होटल में पार्टी करती हैं, जहां वह 100 से ज्यादा लोगों के संपर्क में आती हैं. अशोक पंडित का कहना है कि कनिका की इस हरकत से अब इन सभी लोगों को भी कोरोना से ग्रस्त होने का खतरा बढ़ गया है.

बता दें कि कनिका कुछ दिनों पहले ही लंदन से लौटी हैं, जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया. लेकिन इस बीच लंदन से आने के बाद कनिका दो हाई प्रोफाइल पार्टियों में शामिल हुईं, जिसमें बड़े नेताओं से लेकर कई आईएएस अधिकारी तक शामिल हुए थे.

वहीं कनिका के खिलाफ कोरोना वायरस की जानकारी छिपाने के मामले में आईपीसी की तीन धाराओं में हजरतगंज, सरोजनीनगर और गोमतीनगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है. उन पर आइपीसी की धारा 188, 269 व 270 के तहत मामला दर्ज कराया गया है.

कनिका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनकी पार्टी में शामिल होने वाले सांसदो ने अपने आप को आइसोलेट किया है उनमें संजय सिंह, वरूण गांधी, अनुप्रिया पटेल, डेरेक ऑबराइन,दीपेंद्र हुड्डा और दुष्यंत शामिल हैं. इसके अलावा वसुंधरा राजे, यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह, कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद और बीजेपी विधायक पंकज सिंह ने भी खुद को आइसोलेट किया है. इसके साथ ही लखनऊ जिलाधिकारी कार्यालय ने इस संबंध में एक नोटिस जारी करते हुए लखनऊ के ताज होटल को अस्थाई रूप से अग्रिम आदेशों तक बंद करने की बात कही है.

यहां पढ़ें

कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव टेस्ट के बाद इन सांसदों और नेताओं ने खुद को किया आइसोलेट कोरोना पॉज़िटिव सिंगर कनिका कपूर पर लखनऊ के DM के आदेश के बाद मामला दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुम किसी तोहफे से कम नहीं हो' अहान पांडे ने अनीत पड्डा पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर की Unseen तस्वीरें
अहान पांडे ने 'सैयारा' की को-स्टार अनीत पड्डा पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर लिखा खास नोट
'दृश्यम 3' ने 12वें दिन भी मचाई धूम, अब बनेगी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, बस कमाने होंगे इतने करोड़
'दृश्यम 3' ने 12वें दिन भी मचाई धूम, क्या बन पाएगी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म?
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, 90 मिनट की बोनस फुटेज कर सकेंगे एंजॉय
'द ओडिसी' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म,जानें- कब और कहां देख सकेंगे?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget