एक्सप्लोरर

Year Ender 2023: इस साल इन 6 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव, कई जगह मिले नए सीएम, जानिए कैसा रहा बीजेपी और कांग्रेस का प्रदर्शन

New Year: इस साल 6 राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए. कर्नाटक में जहां BJP को कांग्रेस से हार मिली, तो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी ने बंपर जीत दर्ज की. तेलंगाना में कांग्रेस की जीत हुई.

Year Ender 2023: साल 2023 जाने को है, यह साल कई राजनीति उतार-चढ़ाव का गवाह रहा. पांच राज्यों को नया सीएम देने वाला दिसंबर कुछ ही महीने में बीते कल की बात बन जाएगा, लेकिन यह साल कई मायनों में खास होगा. यह जाने से पहले कई पार्टियों को नए साल के लिए नया जोश देकर जा रहा है. खासकर भारतीय जनता पार्टी को.

बीजेपी ने इस महीने जिस तरह पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में से तीन में शानदार प्रदर्शन किया है. इस जीत ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी में नया जोश भर दिया है. हम बात करेंगे 2023 में हुए विधानसभा चुनावों के बारे में और जानेंगे कि आखिर इनमें कौन जीता और कौन हारा.

इन राज्यों में हुए चुनाव 

1. कर्नाटक

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के तहत 224 सीटों के लिए 10 मई 2023 को मतदान हुआ. 13 मई को चुनाव परिणाम आए. इसमें कांग्रेस ने 136 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया. बीजेपी को 65 सीटों पर जीत मिली, जबकि जेडीएस ने 19 सीटें जीतीं. अन्य के खाते में 4 सीटें आईं.

2. मिजोरम

मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 7 नवंबर 2023 को मतदान हुआ. 40 सीटों के लिए वोटिंग हुई और इसके नतीजे 3 दिसंबर को आए. इसमें जोरम पिपुल्स मूवमेंट (ZPM) को 27, मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को 10, भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 2, कांग्रेस को 1 और निर्दलीय को 1 सीट पर जीत मिली.

3. छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए दो चरणों में मतदान हुआ. 7 नवंबर को पहले चरण में 20 सीटों के लिए वोटिंग हुई, जबकि 17 नवंबर को 70 सीटों के लिए मतदान हुआ. तीन दिसंबर को चुनाव के नतीजे आए, जिसमें बीजेपी को 54 सीटों पर जीत मिली. कांग्रेस ने 35 सीटों पर जीत दर्ज की. 1 सीट अन्य के खाते में आई.

4. मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर 2023 को विधानसभा की 230 सीटों के लिए मतदान हुआ. इसमें भारतीय जनता पार्टी ने 163 सीटों पर जीत दर्ज की. इसके अलावा कांग्रेस ने 66 सीटें जीतीं, जबकि 1 सीट पर भारतीय आदिवासी पार्टी ने जीत दर्ज की.  

5. राजस्थान

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 199 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान हुआ था. 3 दिसंबर को रिजल्ट आया. इसमें बीजेपी ने 115 सीटों पर जीत दर्ज की. कांग्रेस को 69, बसपा को 2 और अन्य को 15 सीटें मिलीं. यहां बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला.  

6. तेलंगाना

तेलंगाना विधानसभा की 119 सीटों के लिए 30 नवंबर 2023 को मतदान हुआ. तीन दिसंबर को वोटों की गिनती की गई. यहां कांग्रेस ने 64 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया और 10 साल से सत्तारूढ़ भारत ऱाष्ट्र समिति (BRS) के केसीआर को कुर्सी से बेदखल किया. बीआरएस को इस चुनाव में 39 सीटों पर जीत मिली, जबकि भारतीय जनता पार्टी के 8 विधायक जीते. वहीं, एआईएमआईएम ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की. एक सीट अन्य के खाते में गई.

ये भी पढ़ें

Year Ender 2023: स्मार्ट फोन, मुफ्त सिलेंडर और बिजली माफ..., साल 2023 की बड़ी घोषणाएं, जिससे छा गए सीएम योगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget