एक्सप्लोरर

PM मोदी की ऐतिहासिक जीत पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, पुतिन समेत इन वैश्विक राजनेताओं ने दी बधाई

देश में मतों की गिनती गुरुवार सुबह आठ बजे से जारी है और अभी तक 507 लोकसभा सीटों के चुनाव परिणाम आ चुके हैं इसमें से बीजेपी अकेले 289 सीटों पर जीत चुकी है और 14 सीटों पर आगे चल रही है. यहां जानें पीएम मोदी की स्पष्ट जीत पर किन-किन वैश्विक राजनेताओं ने उन्हें बधाई दी है.

नई दिल्ली: देश में मतों की गिनती गुरुवार सुबह आठ बजे से जारी है और अभी तक 507 लोकसभा सीटों के चुनाव परिणाम आ चुके हैं इसमें से बीजेपी अकेले 289 सीटों पर जीत चुकी है और 14 सीटों पर आगे चल रही है. पीएम मोदी की स्पष्ट जीत के साथ ही वैश्विक नेताओं ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी है. इन वैश्विक राजनेताओं में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हैं. बधाई देने के साथ ही इन वैश्विक नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए पीएम मोदी के साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रम्प- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रम्प ने प्रधानमंत्री मोदी को जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत और अमेरिकी साझेदारी के लिए आगे अच्छा होने वाला है. उन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी बीजेपी को बड़ी चुनावी जीत के लिए शुभकामनाएं. प्रधानमंत्री मोदी की वापसी से भारत और अमेरिकी साझेदारी के लिए बहुत कुछ अच्छा होने वाला है. मैं हमारे महत्वपूर्ण काम जारी रखने का इच्छुक हूं.’’

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्या कहा- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मोदी को बधाई दी. पुतिन ने अपने बधाई संदेश में कहा, ‘‘मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर आप दोनों के बीच सदियों पुरानी दोस्ती को मजबूत करेंगे और सर्वांगीण विकास विशेषकर रणनीतिक साझेदारी को दृढ करेंगे.’’ चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया. पीएम मोदी को लिखे पत्र में शी ने भारत और चीन के संबंधों के महत्व को रेखांकित करते हुए दोनों देशों के बीच विकासपरक संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री खान ने भी पीएम मोदी को जीत की बधाई दी है. उन्होंने बधाई के साथ दक्षिण एशिया में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए उनके साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई. इमरान खान ने ट्वीट किया, ‘‘बीजेपी और उसके सहयोगियों की जीत पर मैं प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूं. दक्षिण एशिया में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए उनके साथ काम करने को इच्छुक हूं.’’

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस- संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भी मोदी को शुभकामनाएं दी. संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, ‘‘हमने परिणाम देखे हैं. हम निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम करने को इच्छुक हैं. महासचिव और उनके (मोदी) बीच जलवायु परिवर्तन जैसे कई मुद्दों पर मजबूत संबंध हैं.’’

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू - इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू मोदी को बधाई देने वाले पहले राष्ट्र प्रमुख थे. बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्वीट में कहा, ‘‘मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी आपकी प्रभावशाली चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई! ये चुनावी नतीजे एक बार फिर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में आपके नेतृत्व को साबित करते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम साथ मिलकर भारत और इज़राइल के बीच घनिष्ट मित्रता को मजबूत करना जारी रखेंगे. बहुत बढ़िया, मेरे दोस्त.’’ नेतन्याहू ने हिब्रू के साथ-साथ हिंदी और अंग्रेजी में ट्वीट किया.

नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली- नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साल 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर गर्मजोशीपूर्ण बधाई देता हूं. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी की सफलता की कामना करता हूं. मैं आपके (प्रधानमंत्री मोदी) के साथ करीबी रिश्ता बनाकर काम करने को आशान्वित हूं. ’’ श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेना ने भी ट्वीट कर पीएम मोदी को जीत की बधाई दी. उन्होंने लिखा, ‘‘जीत पर शुभकामनाएं. लोगों ने आपके नेतृत्व पर दोबारा भरोसा जताया है.’’ श्रीलंका के प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे ने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी को शानदार जीत पर बधाई. मैं आपके साथ करीबी बनाकर काम करने को लेकर आशान्वित हूं. ’’

नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ पार्टी आलाकमान से करुंगा बात: कैप्टन अमरिंदर

शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले बारामती से जीती, पार्थ पवार को करना पड़ा हार का सामना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget