एक्सप्लोरर

फिर सामने आई योगी और केशव मौर्य के बीच दरार, 2019 में बीजेपी की नैया कैसे लगेगी पार

उत्तर प्रदेश में बीजेपी अपने ही घर के झगडे से परेशान है. खबर के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव मौर्या के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में बीजेपी अपने ही घर के झगडे से परेशान है. खबर के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव मौर्या के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. दरअसल आज यूपी सरकार की तरफ से उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जा रहा है. इस उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए. इन्हीं कार्यक्रम में पूरी यूपी सरकार मंच पर दिखी सिर्फ यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य नहीं थे. बस यहीं से एक बार फिर यूपी की सियासत में योगी और मौर्य के खटपट की खबरें चलनी शुरु हो गयीं.

पार्टी सूत्रों के मुताबिक संगठन और सरकार में भी बन नहीं रही है. आरएसएस के बीच-बचाव के बाद भी तनातनी बढ़ती जा रही है. हाल ये है कि सीएम और डिप्टी सीएम एक साथ एक मंच पर भी नहीं दिख रहे हैं.

- 20 जनवरी को वाराणसी के युवा उद्घोष कार्यक्रम में केशव को नहीं बुलाया गया था - 23 जनवरी को योगी ने मंत्रियों की मीटिंग बुलाई लेकिन केशव नहीं आये - धूम धाम से यूपी दिवस मनाया गया लेकिन केशव मौर्य गायब रहे

डिप्टी सीएम के यूपी दिवस में ना होने का कारण बताया गया कि वे मुंबई में हैं. मुंबई में रहने वाले दोनों मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और महेंद्र सिंह यूपी दिवस के मंच पर थे लेकिन केशव का ना होना कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे गया.

फिर सामने आई योगी और केशव मौर्य के बीच दरार, 2019 में बीजेपी की नैया कैसे लगेगी पार

यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान योगी आदित्यनाथ बीजेपी के स्टार प्रचारक थे और केशव प्रसाद मौर्य प्रदेश अध्यक्ष. सीएम की रेस में दोनों थे. खूब जोर आजमाईश हुई. बताया जाता है कि इसी दौरान योगी और केशव आमने सामने हो गए.

सुनील बंसल, ओम माथुर, दिनेश शर्मा, केशव मौर्या और योगी आदित्यनाथ सब एक साथ दिल्ली से लखनऊ पहुंचे थे. ऑब्जर्वर बन कर वेंकैया नायडू पहले ही लखनऊ पहुंच चुके थे. वीवीआईपी गेस्ट हाऊस में उन्होंने जैसे ही योगी को सीएम और केशव को डिप्टी सीम बनाने का एलान किया. केशव नाराज हो गए. बड़ी मुश्किल से उन्हें मनाया गया था.

शपथ लेने के कुछ दिनों बाद जब योगी दिल्ली में थे. केशव प्रसाद मौर्या एनेक्सी बिल्डिंग में आये. इसकी पांचवीं मंजिल पर सीएम का ऑफिस है. केशव मौर्या ने उसी ऑफिस पर अपना नेमप्लेट लगवा दिया. जब योगी लखनऊ लौटे तो फिर केशव के नाम का बोर्ड हटा.

- यूपी में एनडीए के पास 325 एमएलए हैं, इनमें से 103 तो पिछड़ी जातियों के हैं. - जबकि 76 दलित और आदिवासी समाज के हैं. - अगड़ी जातियां तो बीजेपी की परम्परागत वोटर रही हैं. - लेकिन पिछड़ों ने एक जुट होकर पार्टी को प्रचंड बहुमत दिला दिया. - लोक सभा चुनाव में भी इनके साथ से एनडीए ने 73 सीटें जीत ली.

फिर सामने आई योगी और केशव मौर्य के बीच दरार, 2019 में बीजेपी की नैया कैसे लगेगी पार

बताया जाता है कि सरकार, संघ और संगठन के बीच दो-तीन महीने में एक बार मीटिंग होती है. ऐसी ही एक बैठक नौ जनवरी को हुई थी. सीएम के बंगले पर हुई ये मीटिंग हंगामेदार रही. केशव मौर्या ने सबके सामने अपने मन की बात की. अगले दिन संघ के सह सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले के घर पहुंच गए.

काम के बंटवारे को लेकर भी सीएम और डिप्टी सीएम में वर्चस्व की लड़ाई है. - योगी आदित्यनाथ के पास 36 विभाग हैं - जबकि केशव मौर्य को सिर्फ चार विभाग मिले हैं - अपने मंत्रालय में किसी तरह का हस्तक्षेप केशव को पसंद नहीं है

और यही झगड़े की असली वजह मानी जा रही है. पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह तक को ये पता है. नाराज केशव को मनाने के लिए संघ की कोशिशें भी बेकार साबित हुई हैं और अगर ऐसा ही चलता रहा तो फिर यूपी में मिशन 2019 आसान नहीं रहने वाला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget