एक्सप्लोरर

मायावती सरकार में मंत्री, बीजेपी से रिश्ता, अब अखिलेश से दूरी, नई पार्टी बनाने जा रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी

Swami Prasad Maurya: स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत रायबरेली के ऊंचाहार से की. वह मायावती की सरकार में मंत्री भी रहे हैं.

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी नई पार्टी बना सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक वह 22 फरवरी को नई पार्टी का ऐलान करने सकते हैं. फिलहाल इस संबध में मौर्य की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई है. उन्होंने ने हाल ही में सपा के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दिया था.

सपा में आने से पहले वह भारतीय जनता पार्टी में थे. माना जाता है कि स्वामी प्रसाद की ओबीसी समुदाय पर अच्छी पकड़ है. बीजेपी में आने से पहले वह बहुजन समाज पार्टी (BSP) में थे. स्वामी प्रसाद मौर्य 2017 विधानसभा चुनाव से पहले बीएसपी छोड़ कर बीजेपी में शामिल हुए थे. हालांकि, 5 साल के बाद ही उनका बीजेपी से भी मोहभंग हो गया और वह सपा में शामिल हो गए. 
 
कौन हैं स्वामी प्रसाद मौर्य?
स्वामी प्रसाद मौर्य का जन्म दो जनवरी 1954 को प्रतापगढ़ जिले के चकवड़ गांव (कुंडा) हुआ था. हालांकि उन्होंने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत रायबरेली के ऊंचाहार से की. स्वामी प्रसाद मौर्य ने 1980 में राजनीति में सक्रिय रूप से कदम रखा. वह इलाहाबाद युवा लोकदल की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य बने और जून 1981 से सन 1989 तक महामंत्री पद पर रहे.

वह 1991 से 1995 के बीच जनता दल में रहे. इसके बाद 1996 में वह बीएसपी में शामिल हो गए और विधायक बने. इसके बाद उन्होंने 2002 में में इस सीट से दोबारा चुनाव जीता. वह मायावती सरकार में मंत्री भी बने. 

कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं मौर्य?
मौर्य के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास 1 करोड़ 93 लाख से ज्यादा की संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी शिवा मौर्य की कुल संपत्ति 2 करोड़ 21 लाख से ज्यादा है. स्वामी प्रसाद मौर्य के पास 50 हजार रुपये नकद हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 65 हजार रुपये नकदी है. इसके अलावा स्वामी प्रसाद मौर्य के पास 30 हजार रुपये की नीलम की अंगूठी है. 

7 लाख रुपये से ज्यादा की ज्वेलरी
उनके पास एक रिवाल्वर और एक राइफल भी है. स्वामी प्रसाद मौर्य की पत्नी शिवा मौर्य के पास एक फॉर्च्यूनर कार है, जिसकी कीमत 30 लाख रुपये है. इसके अलावा, शिवा मौर्य के पास एक रिवाल्वर और रायफल है. स्वामी प्रसाद मौर्य की पत्नी के पास 7 लाख 50 हजार की ज्वेलरी है.  

यह भी पढ़ें- स्वामी प्रसाद मौर्य की नाराजगी के बाद समाजवादी पार्टी से इस मुस्लिम नेता ने दिया इस्तीफा, अखिलेश यादव पर निकाली भड़ास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget