एक्सप्लोरर

सिद्धारमैया की फिसली जुबान, कहा- मोदी को वोट देने का मतलब है मुझे वोट देना

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि यदि सड़कों का काम हुआ है , पक्की सड़कें , पानी निकासी , पेयजल सुविधाएं वहां हैं , यदि मकानों का निर्माण हुआ है तो यह सब नरेंद्र मोदी और हमारी सरकार की वजह से है.

बेंगलूरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की जुबान फिसल गई और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर बैठे. उन्होंने कहा कि 12 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को पड़ने वाले हर वोट का मतलब होगा कि ‘‘यह वोट मुझे दिया गया है.’’ यह घटना तब हुई जब सिद्धारमैया मांड्या जिले में मालावल्ली में कांग्रेस विधायक नरेंद्र स्वामी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे और वह नरेंद्र स्वामी को दो बार गलती से नरेंद्र मोदी बोल गये.

सिद्धारमैया ने कहा , ‘‘यदि सड़कों का काम हुआ है , पक्की सड़कें , पानी निकासी , पेयजल सुविधाएं वहां हैं , यदि मकानों का निर्माण हुआ है तो यह सब नरेंद्र मोदी और हमारी सरकार की वजह से है.’’ उनके पास खड़े लोगों ने जब उन्हें उनकी गलती की तरफ ध्यान दिलाया तो उन्होंने भूल सुधार किया और कहा , ‘‘ माफी चाहता हूं नरेंद्र स्वामी. ’’

उन्होंने कहा , ‘‘नरेंद्र महत्वपूर्ण है. यहां स्वामी हैं, मोदी वहां गुजरात के लिए हैं. नरेंद्र मोदी झूठे हैं और नरेंद्र स्वामी सच्चे हैं.’’ नरेंद्र स्वामी के लिए प्रचार जारी रखते हुए सिद्धारमैया दूसरी बार फिर गलती कर बैठे.

राहुल गांधी के PM की दावेदारी पर मोदी का वार, पूछा- ये नामदार का अहंकार है या नहीं?

उन्होंने कहा, ‘‘हर किसी को यह समझ लेना चाहिए कि नरेंद्र मोदी को पड़ा हर वोट...मुझे वोट करने जैसा है.’’ स्वामी सहित उनके पास खड़े लोगों ने फिर उन्हें उनकी गलती की तरफ ध्यान दिलाया. तब उन्होंने फिर से अपनी गलती सुधारी. सिद्धारमैया की जुबान ऐसे समय फिसली जब चुनाव प्रचार के दौरान उनके और मोदी के बीच वाकयुद्ध चल रहा है.

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी एक प्रेस कांफ्रेंस में कुछ ऐसी ही गलती की थी. उन्हें सिद्धारमैया को भ्रष्टाचारी बताना था. लेकिन वह अपने ही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा को भ्रष्ट कह गये.

बीजेपी या कांग्रेस कर्नाटक चुनाव कौन जीतेगा? जानिए- बीते दो दिनों में आए तीन सर्वे की जुबानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget