एक्सप्लोरर

WB Panchayat Elections 2023: मतगणना केंद्र के बाहर धारा 144 लागू, जानें अब तक के रुझान

West Bengal Panchayat Election 2023: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में हुई हिंसा को लेकर मतगणना केंद्र के बाहर धारा 144 लागू कर दिया गया है. अबतक आए रुझानों की अपडेट यहां देखे.

WB Panchayat Polls 2023 Result: पश्चिम बंगाल में हुए पंचायत चुनाव के मद्देनजर मंगलवार (11 जुलाई) को जारी मतगणना में दोपहर साढ़े 12 बजे तक 3,068 ग्राम पंचायत सीट पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार, जबकि 1,151 सीट पर बीजेपी (BJP) उम्मीदवार आगे हैं. राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) के अधिकारियों ने बताया कि सीपीआई (एम) 400 से अधिक ग्राम पंचायत सीट पर, जबकि उसकी सहयोगी कांग्रेस 110 ग्राम पंचायत सीट पर आगे है.

एक निर्वाचन अधिकारी ने पीटीआई से कहा, 'ये अनौपचारिक आंकड़े हैं, हम बाद में आधिकारिक घोषणा करेंगे.' पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार सुबह से मतगणना शांतिपूर्वक तरीके से जारी है. 22 जिलों में करीब 339 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. राज्य में करीब 74,000 सीट पर पंचायत चुनाव हुए थे. सबसे अधिक 28 मतगणना केंद्र दक्षिण 24 परगना जिले में है जबकि सबसे कम चार मतगणना केंद्र कलिम्पोंग में हैं.

मतगणना केंद्र के बाहर धारा 144 लागू
राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने कहा, 'सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना के अगले दो दिन जारी रहने की उम्मीद है. मतों की गिनती और नतीजे आने में वक्त लगेगा.' सभी मतगणना केंद्रों पर राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों के सशस्त्र कर्मी तैनात हैं. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मतगणना केंद्र के बाहर धारा 144 लागू की गई है. 22 जिलों में कुल 767 'स्ट्रांगरूम' स्थापित किए गए हैं.

पश्चिम बंगाल में शनिवार को हुए पंचायत चुनाव में व्यापक पैमाने पर हिंसा हुई थी जिसमें 15 लोगों की मौत हो गयी. मतदान के दौरान मत पेटियां लूटी गयी, मतपत्रों में आग लगायी गयी और कई स्थानों पर विपक्षों पर बम भी फेंके गए. शनिवार को हुए चुनाव में 80.71 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि सोमवार को राज्य के जिन 696 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हुआ, वहां शाम पांच बजे तक 69.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

 2003 के पंचायत चुनाव में 76 की हुई थी मौत 
हिंसा और मतपेटियों से छेड़छाड़ की खबरें आने के बाद इन मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान कराने का फैसला किया गया था. राज्य के ग्रामीण इलाकों की 73,887 सीट के लिए शनिवार को हुए मतदान में 5.67 करोड़ लोग मतदान करने के पात्र थे. पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा का इतिहास रहा है. 

राज्य में 2003 में हुए पंचायत चुनाव के दौरान 76 लोगों की मौत हो गयी थी जिसमें से करीब 40 लोगों की मौत मतदान वाले दिन हुई थी.बहरहाल, इस बार विपक्ष ने 90 प्रतिशत से अधिक सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं. 2018 के पंचायत चुनाव में तृणमूल ने 34 प्रतिशत सीट पर निर्विरोध चुनाव जीता था. उस समय तृणमूल ने 90 प्रतिशत सीट पर जीत दर्ज की थी.

ये भी पढ़ें- WB Panchayat Elections 2023: 'बंगाल हिंसा एक स्टेट स्पॉन्सर्ड मर्डर', बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, कहा- 'राज्य की माटी रक्तरंजित है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget