एक्सप्लोरर

West Bengal Legislative By-Polls: पश्चिम बंगाल उप-चुनाव के लिए TMC ने उतारे उम्मीदवार, जानें- किसका कैसा है ट्रैक रिकॉर्ड और कहां कौन दमदार

West Bengal Legislative By-Polls: पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने राज्य की चार विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को होने वाले उप-चुनाव के लिए शुक्रवार को उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है.

West Bengal Legislative By-Polls: पश्चिम बंगाल में चार विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई, 2024 को उप-चुनाव होंगे. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने इसके लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. आइए, जानते हैं कि शुक्रवार (14 जून, 2024) को सीएम ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी की ओर से जिन नामों की घोषणा की गई, उनका ट्रैक रिकॉर्ड कैसा रहा है:

रायगंज: उत्तर दिनाजपुर जिले की इस सीट से टीएमसी ने कृष्णा कल्याणी को टिकट दिया है. वह साल 2021 में इसी सीट से बीजेपी के टिकट पर जीती थीं. हालांकि, आम चुनाव से पहले उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया और ममता बनर्जी की पार्टी में शामिल हो गईं. टीएमसी ने उन्हें रायगंज लोकसभा सीट से मौका दिया पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा. 

राणाघाट दक्षिणः नदिया जिले की इस सीट से मुकुट मणि अधिकारी को चुनावी मैदान में उतारा गया है. वह भी राणाघाट दक्षिण सीट से बीजेपी के टिकट पर विधानसभा के लिए चुने गये थे. बाद में उन्होंने भी इस्तीफा दिया और फिर टीएमसी में चले गए. राणाघाट लोकसभा सीट से हारने के बाद टीएमसी ने उन पर फिर दांव लगाया है और अब इस विधानसभा सीट से कैंडिडेट बनाया है.

माणिकतालः टीएमसी विधायक साधन पांडे के देहांत के बाद यह सीट खाली हुई है. टीएमसी ने यहां से उनकी पत्नी सुप्ति पांडे को मौका दिया है. 

बागढ़ा: उत्तर 24 परगना जिले की इस सीट से टीएमसी ने मधुपर्णा ठाकुर को टिकट दिया. वह पार्टी की राज्यसभा सांसद ममता बाला ठाकुर की बेटी हैं. वह बनगांव से दो बार के लोकसभा सांसद और केंद्र में मौजूदा पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर के करीबी रिश्ते में बहन लगती हैं.

लोकसभा चुनाव 2024 के विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़े देखें तो चार में से तीन सीटें (रायगंज, बागढ़ा और राणाघाट) पर बीजेपी की बढ़त है, जबकि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी माणिकताल में आगे है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget