एक्सप्लोरर

Wayanad By Poll: प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को वायनाड सीट से दाखिल करेंगी नामांकन, राहुल भी साथ रहेंगे मौजूद

Wayanad: वायनाड लोकसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है, जबकि 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. यहां से कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा है. इससे पहले राहुल ने यहां जीत दर्ज की थी.

Wayanad Loksabha Seat By Election: केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस की उम्मीदवार प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगी. प्रियंका के नामांकन के दौरान उनके साथ उनके भाई और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे.

बता दें कि वायनाड लोकसभा सीट पर जून में हुए चुनाव में राहुल गांधी ने जीत दर्ज की थी. राहुल गांधी वायनाड के अलावा रायबरेली से भी जीत हासिल की थी. ऐसे में उन्होंने बाद में वायनाड सीट से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद यहां उपचुनाव हो रहे हैं. 13 नवंबर को यहां मतदान होगा, जबकि 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. उप चुनाव में कांग्रेस ने यहां से प्रियंका गांधी को मैदान में उतारा है.

CPI ने भी उतारा अपना उम्मीदवार

वायनाड सीट पर सीपीआई के वरिष्ठ नेता सत्यन मोकेरी प्रियंका गांधी के खिलाफ वाम मोर्चा के उम्मीदवार होंगे. सीपीआई की राज्य परिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया है. सीपीआई महासचिव डी. राजा की पत्नी एनी राजा पहले वायनाड लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के खिलाफ उम्मीदवार थीं, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

आम चुनावों में क्या था नतीजा

अप्रैल-मई में हुए लोकसभा आम चुनाव में वायनाड सीट पर कांग्रेस के राहुल गांधी ने जीत दर्ज की थी. राहुल गांधी को 6 लाख47 हजार 445 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर वाम मोर्चा की उम्मीदवार एनी राजा को 2 लाख 83 हजार 23 वोट मिले थे. तीसरे नंबर पर बीजेपी के के. सुरेंद्रन थे, जिन्हें 1 लाख 41 हजार 45 वोट मिले थे.

2019 में भी राहुल गांधी ने दर्ज की थी जीत

2019 में हुए लोकसभा चुनाव की बात करें तो यहां से कांग्रेस के राहुल गांधी ने जीत दर्ज की थी. तब राहुल गांधी को कुल 7 लाख 6 हजार 367 वोट मिले थे. दूसरे नंबर पर वाम मोर्चा से सीपीआई प्रत्याशी पी.पी सुनीर को 2 लाख 74 हजार 597 वोट मिले थे.

ये भी पढ़ें

'शेख हसीना को वापस नहीं भेजा तो...', बांग्लादेश सरकार ने दी भारत को वॉर्निंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Last Sawan Somwar 2026: सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
Embed widget