एक्सप्लोरर

Wayanad By Elections: प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान माहौल हुआ गर्म, कांग्रेस कार्यकर्ता और CRPF कर्मी के बीच झड़प

Wayanad By Elections: चुनाव प्रचार को लेकर प्रियंका गांधी जनता के बीच पहुंची हुई थीं, जबकि उनके समर्थक नारे लगा रहे हैं. इसी दौरान माहौल गरमाया और कांग्रसे कार्यकर्ता और CRPF कर्मी के बीच झड़प हो गई.

Wayanad By Elections: केरल के वायनाड में 13 नवंबर को उपचुनाव होना है, जिसको लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा का अभियान तेज हो गया है, लेकिन प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सीआरपीएफ कर्मियों के बीच झड़प हो गई. 

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, रैली के दौरान प्रियंका गांधी जनता के बीच पहुंची हुई थीं, जबकि उनके समर्थक नारे लगा रहे हैं. उसी समय कांग्रेस का एक कार्यकर्ता सीआरपीएफ के सुरक्षाकर्मियों से उलझ जाता है. कार्यकर्ता के सीआरपीएफ से भिड़ने के बाद पार्टी के अन्य कार्यकर्ता माहौल को ठंडा करने के लिए बीच में पहुंच गए और उस कार्यकर्ता को सीआरपीएफ अधिकारी से दूर ले गए.

अंतिम चरण में पहुंचा प्रियंका गांधी का प्रचार

वायनाड लोकसभा उपचुनाव से कांग्रेस उम्मीदवार, प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को प्रसिद्ध थिरुनेल्ली महा विष्णु मंदिर का दौरा करके वायनाड लोकसभा क्षेत्र में अपने प्रचार के अंतिम चरण की शुरुआत की. उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने ईसाई समुदाय के लोगों से मुलाकात की. कांग्रेस नेता ने उनको आश्वासन दिया कि वह उनकी मांगों के लिए लड़ेंगी, जैसे वह बाकी सभी के लिए लड़ती हैं.

ईसाई समुदाय के कई लोगों से भी मिली प्रियंका गांधी 

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "लोगों ने मुझे बहुत प्यार और स्नेह दिया है. मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं. मैं यहां चुनाव प्रचार करके बहुत खुश हूं. मैं ईसाई समुदाय के कई लोगों से मिल रही हूं और उनकी मांगों के लिए लड़ूंगी, जैसे मैं बाकी सभी के लिए लड़ रही हूं. मैं उनसे चर्चा करूंगी, ठीक से समझूंगी और उनका समर्थन भी करूंगी." 

सचिन पायलट भी पहुंचे थे वायनाड

इससे पहले शनिवार को कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने वायनाड में प्रियंका गांधी वाड्रा की ऐतिहासिक जीत का दावा किया था. प्रियंका मे कहा था कि वह संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ मिलकर भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के लिए कठिन दिन लेकर आएंगी.

13 नवंबर को होगा मतदान

वायनाड उपचुनाव 13 नवंबर को होगा और प्रचार सोमवार को समाप्त होगा. हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र में जीत के बाद राहुल गांधी की ओर से वायनाड सीट खाली करने के बाद यहां उपचुनाव हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 9 साल की लड़कियों से शादी कर सकेंगे इस मुस्लिम देश के पुरुष, विवाह कानून में संशोधन की तैयारी में सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget