एक्सप्लोरर

चौथा चरण: गिरिराज, बाबुल, कन्हैया, उर्मिला, मिलिंद, नकुलनाथ और वैभव जैसे VIP कैंडिडेट्स की किस्मत दांव पर

Lok Sabha Election 2019: गिरिराज सिंह, बाबुल सुप्रियो, उपेंद्र कुशवाहा, मिलिंद देवड़ा, कैन्हया कुमार, अब्दुल बारी सिद्दीकी, अजय सिहं, नकुलनाथ, श्रीप्रकाश जायसवाल, उर्मिला मातोंडकर, पूनम महाजन और प्रिया दत्त जैसे वीआईपी कैंडिडेट्स मैदान में हैं.

Lok Sabha Election 2019: 17वीं लोकसभा चुनने के लिए चौथे चरण में आज 9 राज्यों की 72 सीटों पर वोटिंग हो रही है. इस चरण में गिरिराज सिंह, बाबुल सुप्रियो, उपेंद्र कुशवाहा, मिलिंद देवड़ा, कैन्हया कुमार, अब्दुल बारी सिद्दीकी, अजय सिहं, नकुलनाथ, श्रीप्रकाश जायसवाल, उर्मिला मातोंडकर, पूनम महाजन और प्रिया दत्त वो वीआईपी कैंडिडेट्स हैं जिनकी किस्मत दांव पर लगी है.

बिहार दरभंगा: इस सीट पर महागठबंधन ने दिग्गज नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी को उम्मीदवार बनाया है. राज्य में अब्दुल बारी सिद्दकी बड़े मुस्लिम नेता के तौर पर जाने जाते हैं. बीजेपी ने सिद्दीकी को टक्कर देने के लिए गोपाल जी ठाकुर को मैदान में उतारा है.

बेगूसराय: यह सीट इस चरण की सबसे हाई प्रोफाइल सीटों में से एक है. इस सीट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मैदान में हैं. गिरिराज का मुकाबला करने के लिए महागठबंधन ने तनवीर हसन को उम्मीदवार बनाया है. वहीं सीपीआई की सीट से कन्हैया कुमार के चुनाव लड़ने की वजह से यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है.

मध्यप्रदेश सीधी: इस सीट से कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सीएम अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है. अजय सिंह को टक्कर देने के लिए बीजेपी ने मौजूदा सांसद रीती पाठक को ही टिकट दिया है.

छिंदवाड़ा: इस सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है. कांग्रेस को इस सीट पर एक बार उपचुनाव में हार मिली है. राज्य के सीएम कमलनाथ इस सीट पर 9 बार सांसद चुने जाने में कामयाब रहे हैं. इस बार कांग्रेस ने कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है. नकुलनाथ का मुकाबला बीजेपी के नथ्थन शाह शाह से होगा.

महाराष्ट्र धुले: इस सीट पर केंद्रीय मंत्री सुभाष भामरे एक बार फिर से किस्मत आजमा रहे हैं. कांग्रेस ने भामरे का मुकाबला करने के लिए कुणाल रोढिदास पाटिल को अपना उम्मीदवार बनाया है.

मुंबई नॉर्थ: इस सीट पर कांग्रेस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर को टिकट दिया है. उर्मिला का मुकाबला करने के लिए बीजेपी की तरफ से गोपाल शेट्टी मैदान में हैं.

मुंबई नॉर्थ सेंट्रल: इस सीट पर दो नेताओं के बीच विरासत की लड़ाई है. कांग्रेस ने जहां इस सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त की बेटी प्रिया दत्त को टिकट दिया है, तो वहीं बीजेपी ने एक बार फिर अपने दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की बेटी पूनम महाजन को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है. 2014 में इस सीट पर पूनम महाजन को जीत मिली थी, जबकि 2009 में प्रिया दत्ता यहां से सांसद चुनी गई थी.

मुंबई साउथ: इस सीट पर कांग्रेस की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा मैदान में हैं. 2014 में मिलिंद को इस सीट पर हार का सामना करना पड़ा था. मिलिंद का मुकाबला शिवसेना के अरविंद सावंत से होगा.

मावल: इस सीट से पवार परिवार की तीसरी पीढ़ी मैदान में है. एनसीपी ने इस सीट पर पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार को उम्मीदवार बनाया है. पार्थ का मुकबला शिवसेना के श्रीरंग बारडे से होगा.

ओडिशा केंद्रापारा: इस सीट पर बीजेपी ने बीजेडी से आए दिग्गज नेता बैजयंत जय पांडा को उम्मीदवार बनाया है. बैजयंत का मुकाबला कांग्रेस के डी नायक और बीजेडी के अनुभव मोहंती से होगा.

राजस्थान जोधपुर: इस सीट पर राज्य के सीएम अशोक गहलोत की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. अशोक गहलोत के बेटे वैभव इस सीट पर पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं. वैभव का मुकाबला बीजेपी के उम्मीदवार गेजेंद्र सिंह शेखावत से होगा.

बाड़मेर: कांग्रेस ने इस सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता रहे जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी ने मानवेंद्र के मुकाबले में कैलाश चौधरी को मैदान में उतारा है.

उत्तर प्रदेश उन्नाव: इस सीट पर बीजेपी ने साक्षी महाराज को टिकट दिया है. साक्षी महाराज का मुकाबला कांग्रेस की अनु टंडन और एसपी के अरुण शंकर शुक्ला से होगा.

फर्रुखाबाद: इस सीट पर कांग्रेस ने एक बार फिर से पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को उम्मीदवार बनाया है. 2014 में सलमान खुर्शीद इस सीट पर जमानत भी नहीं बचा पाए थे. खुर्शीद का मुकाबला बीजेपी के मुकेश राजपूत और बीएसपी के मनोज अग्रवाल से होगा.

कन्नौज: इस सीट पर अखिलेश यादव की पत्नी और दो बार की सांसद डिंपल यादव एक बार फिर से मैदान में है. डिंपल का मुकाबला सुब्रात पाठक से होगा.

कानपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता श्रीप्रकाश जायसवाल एक बार फिर से इस सीट से चुनावी मैदान में हैं. 2014 में इस सीट से हार चुके जायसवाल का मुकाबला इस बार बीजेपी के सत्यादेव और एसपी के राम कुमार निषाद से होगा.

पश्चिम बंगाल बहरामपुर: इस सीट पर कांग्रेस के दिग्गज नेता अधिर रंजन चौधरी मैदान में हैं. रंजन चौधरी का मुकाबला टीएमसी की अपूर्बा सरकार और बीजेपी के कृष्णा से होगा.

आसनसोल: इस सीट से केंद्रीय मंत्री और गायक बाबुल सुप्रियो की किस्मत दांव पर लगी है. बाबुल सुप्रियो का मुकाबला करने के टीएससी ने देव वर्मा को अपना उम्मीदवार बनया है.

यह भी पढ़ें- मुंबई की 6 सीट पर भी वोटिंग: उर्मिला, प्रिया, मिलिंद देवड़ा, गोपाल और संजय निरुपम की किस्मत का होगा फैसला बिहार के VIP कैंडिडेट्स: चौथे चरण में बेगूसराय के गिरिराज-कन्हैया की टक्कर पर सबकी निगाहें Full Details: 9 राज्यों की 71 सीटों पर वोटिंग शुरू, जानिए चौथे चरण का A टू Z ब्यौरा लोकसभा चुनाव 4th phase: 2014 के चुनावों में यूपी की इन 13 सीटों पर किसने किसको दी थी मात, किनके बीच थी कांटे की टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget