एक्सप्लोरर

UP Elections: बीजेपी में शामिल हुए मुलायम के साढ़ू प्रमोद गुप्ता, कहा- नेताजी को कैद करके रखा है

UP Assembly Elections 2022: कल मुलायम सिंह यादव की बहु और अखिलेश यादव की भाभी अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल हुईं तो आज मुलायम के साढ़ू प्रमोद गुप्ता ने बीजेपी का दामन थाम लिया.

UP Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव बेहद दिलचस्प हो चला है. सूबे में सत्ताधारी बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर है. पिछले दिनों तीन मंत्रियों और विधायकों के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद अब बीजेपी ने अखिलेश यादव पर पलटवार किया है और उनके परिवार में सेंध मारी की है. कल मुलायम सिंह यादव की बहु और अखिलेश यादव की भाभी अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल हुईं तो आज मुलायम के साढ़ू प्रमोद गुप्ता ने बीजेपी का दामन थाम लिया.

नेताजी को कैद करके रखा है- प्रमोद गुप्ता

प्रमोद गुप्ता ने आज लखनऊ में बीजेपी का दामन थामा. प्रमोद समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक हैं. प्रमोद गुप्ता के साथ कांग्रेस की पूर्व नेता प्रियंका मौर्य भी बीजेपी में शामिल हुईं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रमोद गुप्ता ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि नेताजी को कैद करके रखा है और कहीं भी निकलने नहीं दिया जा रहा.

पार्टी में गैर समाजवादी लोगों को तरजीह दी जा रही है- प्रमोद गुप्ता

प्रमोद गुप्ता ने कहा, ‘’पार्टी में गैर समाजवादी लोगों को तरजीह दी जा रही है. मुलायम सिंह यादव को गाली देने वाले लोगों को तरजीह दी जा रही है. खुद मुलायम की भी इज्जत नहीं हो रही है. हमने देखा कि 22 नवंबर को किस तरह से जन्मदिन पर मुलायम का माइक छिना गया था.’’

10 मार्च को आएंगे यूपी चुनाव के नतीजे

बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा. यूपी में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे. जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी. चुनाव आयोग ने कोरोना के मद्देनज़र यूपी, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के लिए 15 जनवरी तक किसी भी राजनीतिक रैलियों और रोड शो की अनुमति नहीं दी है.

यह भी पढ़ें-

UP Election 2022: CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद

UP Election 2022: यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से नाराज हो गए हैं आजम खान, ये है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget