एक्सप्लोरर

UP Election 2022: आखिर अचानक क्यों Akhilesh Yadav के खिलाफ पर्चा दाखिल करने पहुंचे SP Singh Baghel? खुद बताई इसकी वजह

Uttar Pradesh Assembly Election 2022:बीजेपी के इस कदम को सियासी पंडित अलग अलग नज़रों से देख रहे हैं, लेकिन उसके इस फैसले पर एसपी सिंह बघेल की राय क्या है ये जानना अहम.

Uttar Pradesh Election 2022: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज मैनपुरी की करहल सीट से पर्चा दाखिल किया. ये पहले से तय था. लेकिन बीजेपी ने इस चुनाव में सरगर्मी पैदा कर दी और अचानक सबको चौंका दिया, जब चुपके से केंद्रीय मंत्री और अनुसूचित जाति के नेता सत्य पाल सिंह बघेल को मैदान में उतार दिया. बीजेपी ने एसपी सिंह बघेल के नाम का एलान बाद में किया उससे पहले ही उन्होंने करहल सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया.

बीजेपी के इस कदम को सियासी पंडित अलग अलग नज़रों से देख रहे हैं, लेकिन उसके इस फैसले पर एसपी सिंह बघेल की राय क्या है ये जानना अहम. पार्टी ने आखिर ये चौंकाने वाला फैसला क्यों लिया इसको लेकर एबीपी न्यूज़ ने एसपी सिंह बघेल से जब सवाल किया तो उन्होंने कहा, "मैं मिलिट्री साइंस का प्रोफेसर हूं. युद्ध के मैदान में सरप्राइज़ का बड़ा महत्व होता है. तो ये एक सरप्राइज़ है."

उन्होंने इस दौरान चीनी नेता माओत्से तुंग के एक कथन का ज़िक्र करते हुए कहा, "पूरब में दहाड़ो और पश्चिम में वार करो. इसलिए हमारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने, रणनीतिकारों ने कुछ ऐसी रणनीति बनाई होगी." उन्होंने कहा कि भारतीय चुनावी राजनीति की शायद ये पहली घटना होगी कि पर्चा पहले दाखिल हो गया है और एलान बाद में हुआ.

बघेल से जब सवाल हुआ कि उन्हें करहल से लड़ने के बारे में कब बताया गया तो उन्होंने कहा, "जो योद्धा होते हैं उन्हें हमेशा युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए. ऐसा नहीं होता है कि अचानक कह दिया जाए तो आप मानसिक रूप से तैयार न हों.

कैसा रहा है सियासी सफर

बघेल ने समाजवादी पार्टी से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी. चार बार लोकसभा सांसद रहे, जिसमें शुरुआती तीन बार समाजवादी पार्टी के ही सांसद रहे. फिर बीएसपी से राज्यसभा सांसद बने. उसके बाद बीजेपी में आ गए. पहले विधायक और योगी सरकार में मंत्री बने. पिछली बार लोकसभा में जीतकर गए और पिछले साल मोदी सरकार में न्याय और कानून राज्य मंत्री बने.

 

UP Election 2022: BJP ने Akhilesh Yadav के खिलाफ Karhal सीट से इस नेता को बनाया उम्मीदवार

Budget Session: राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान कोविड-19 संबंधी नियमों का उल्लंघन करते नजर आए सांसद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget