एक्सप्लोरर

UP Election 2022: दूसरे दिन 14 घंटे तक चली बीजेपी कोर कमेटी की बैठक, आज भी जारी रहेगा उम्मीदवारों के नामों पर मंथन

UP चुनाव के लिए बीजेपी में उच्च स्तरीय बैठक पिछले दो दिन से लगातार चल रही है. गृहमंत्री अमित शाह, संगठन महासचिव, CM योगी, डिप्टी सीएम समेत वरिष्ठ नेताओं ने उम्मीदवारों के नामों को लेकर चर्चा की.

BJP Core Committee Meeting Second Day: केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह (Amit Shah) की अध्यक्षता में बीजेपी मुख्यालय में उत्तर प्रदेश कोर ग्रुप के दूसरे दौर की बैठक देर रात 1:35 बजे खत्म हो गई. ये बैठक करीब 14 घंटे तक चली. इससे पहले मंगलवार को ये बैठक 10 घंटे तक चली थी. आज तीसरे दिन भी बीजेपी में उम्मीदवारों के नामों पर मंथन जारी रहेगा. मुमकिन है कि आज बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो जो PM की अगुवाई में होगी जिसमें पिछले दो दिनों के दौरान जिन नामों पर चर्चा हुई है उस पर अंतिम मुहर लगेगी. एक बार फैसला होने के बाद पहले और दूसरे चरण के लिए नामों का ऐलान एक दो दिन में किया जा सकता है.  

कोर कमेटी की बैठक के दौरान निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद भी मौजूद थे. वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री (MoS) और अपना दल की नेता अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) ने भी सभी BJP नेताओं से मुलाकात की और सीट बंटवारे पर चर्चा की. सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को CEC की बैठक के बाद सीट बंटवारे के समझौते की घोषणा की जाएगी.

योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ाने पर हुई चर्चा

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बीजेपी कोर ग्रुप नेताओं की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को अयोध्या (Ayodhya) से विधानसभा चुनाव लड़वाने पर भी चर्चा हुई. हालांकि इस संबंध में अंतिम फैसला केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में ही लिया जाएगा. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे. दरअसल, पार्टी ने एक खास रणनीति के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा सहित योगी सरकार के कई ऐसे बड़े मंत्रियों को विधानसभा चुनाव में उतारने का फैसला किया है, जो वर्तमान में विधान परिषद के सदस्य हैं.

दरअसल, पार्टी नेताओं का यह मानना है कि 2014 में नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के वाराणसी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने से जो माहौल पूरे उत्तर प्रदेश में बना था, उसी तरह का माहौल योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव लड़ने से बन सकता है. बता दें कि 2017 में मुख्यमंत्री बनने से पहले योगी आदित्यनाथ लगातार 5 बार गोरखपुर से लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं. मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया और विधान परिषद के सदस्य बन गए.

ये भी पढ़ें-

PM मोदी की सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक आज, कोरोना के हालात की करेंगे समीक्षा- क्या बढ़ेंगी पाबंदियां?

चुनावी राज्यों में कोरोना का कहर, UP में एक्टिव मरीजों की संख्या में 14 गुना का उछाल, पंजाब में 9 गुना बढ़े मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Embed widget