एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र से बिहार तक...चुनाव में SBSP चीफ ओपी राजभर करेंगे बड़ा खेला! 'UP के 2 लड़कों' का नाम ले विपक्ष पर हमला बोला

OP Rajbhar on Elections: सुभासपा चीफ ओपी राजभर ने 'यूपी के दो लड़कों' (राहुल गांधी और अखिलेश यादव) पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि ये दोनों 20 साल लगातार सत्ता से बाहर रहेंगे.

OP Rajbhar on Elections: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कुछ राज्यों में होने वाले चुनावों पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने शुक्रवार (4 अक्टूबर, 2024) को महाराष्ट्र से लेकर बिहार विधानसभा चुनाव और यूपी के उप-चुनाव पर टिप्पणी की. 

ओम प्रकाश राजभर ने विपक्षी दलों के नेताओं को भी आईना दिखाने की कोशिश की और कहा कि विपक्षियों को अपने लोगों को खुद सुधारना चाहिए. 'एक देश, एक चुनाव' के मुद्दे पर विपक्षी दलों के नेताओं को हिदायत देते हुए वह आगे बोले, "आप लोग पहले अच्छी तरह से इसके बारे में पढ़िए. जो वह लोग नहीं कर पाए, वही काम अब हो रहा है."

राहुल-अखिलेश पर निशाना   

उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ने दावा किया कि वह महाराष्ट्र (इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं) और बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव (2025 में) लड़ेंगे, जबकि हर हाल में वहां सीटों पर समझौता कराएंगे. लोजपा चीफ चिराग पासवान के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के हाथ में आरक्षण और संविधान बिल्कुल सेफ है. 

राहुल-अखिलेश पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "20 साल लगातार राहुल गांधी और अखिलेश यादव सत्ता से बाहर रहेंगे."

यूपी की किन 10 सीटों पर होने हैं उप-चुनाव?

उत्तर प्रदेश की जिन 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, वे हैं फूलपुर, खैर, गाजियाबाद, मझवां, मीरापुर, मिल्कीपुर, करहल, कटेहरी और कुंदरकी और सीसामऊ. बता दें कि फूलपुर, खैर, गाजियाबाद, मझवां, मीरापुर, मिल्कीपुर, करहल, कटेहरी और कुंदरकी की सीट इसलिए खाली हुई क्योंकि यहां से अब तक के विधायक हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में सांसद बने हैं, जबकि सीसामऊ के विधायक के सदस्यता आपराधिक मामले की वजह से रद्द कर दी गई थी. उपचुनाव होने वाले कुल 10 सीटों में से 5 सीटों पर एनडीए और 5 सीटों पर समाजवादी पार्टी के विधायक थे. माना जा रहा था कि इन विधानसभा सीटों पर अक्टूबर तक चुनाव हो सकते हैं. हालांकि अब तक चुनाव आयोग ने इसकी जानकारी नहीं दी है. 

महाराष्ट्र और बिहार में कब होंगे विधानसभा चुनाव?

महाराष्ट्र में इसी साल नवंबर में कार्यकाल खत्म हो रहा है. चुनाव आयोग ने बताया कि महाराष्ट्र में 26 नवंबर से पहले चुनाव कराना होगा. आयोग ने कहा कि विधानसभा की 288 सीटों के लिए 9.59 करोड़ वोटर हैं. जिसमें से 49 हजार 39 मतदाता सौ साल से ऊपर की उम्र के हैं. साथ ही महाराष्ट्र में महिला वोटरों की संख्या में 22 फीसदी का इजाफा हुआ है. वहीं बिहार विधानसभा के लिए साल 2025 में चुनाव होने हैं. बिहार में नवंबर 2025 में कार्यकाल खत्म होगा. चुनाव आयोग को उससे पहले चुनाव कराना होगा. बिहार की राजनीति में 2 अक्टूबर को एक नया मोड़ आया है. गांधी जयंती के दिन पॉलिटिकल कंसलटेंट से नेता बने प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी जनसुराज को लांच कर दिया है. 

(निशांत के इनपुट्स के साथ)

ये भी पढ़ें:

SCO Meet: निमंत्रण नरेंद्र मोदी को था पर जाएंगे एस जयशंकर, क्या PAK ने चला सियासी स्टंट? समझें, क्या कहते हैं एक्सपर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget