एक्सप्लोरर

UP Exit Poll 2022: दूसरे चरण में BJP से आगे निकल सकती है सपा, जानें- क्या कहते हैं आंकड़े?

UP Exit Poll Result 2022: दूसरे चरण में बीजेपी को 23 से 27 सीटें, समाजवादी पार्टी गठबंधन को 26 से 30 सीटें, बीएसपी को एक से तीन सीटें और कांग्रेस व अन्य के खाते में शून्य से एक सीटें आ सकती है.

UP Exit Poll Result 2022: उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के लिए 9 जिलों की 55 सीटों पर वोट डाले गए थे. दूसरे चरण के चुनाव में मुरादाबाद, शाहजहांपुर, सहारनपुर, बिजनौर, संभल, रामपुर और बदायूं, अमरोहा और बरेली में वोट डाले गए थे. इन सीटों पर 586 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. इस चरण में मुस्लिम वोटर्स (Muslim Voters) काफी अहम भूमिका निभा सकते हैं. इन जिलों की करीब 40 सीटों पर 30 से लेकर 55 फीसदी तक मुस्लिम वोटर्स हैं.

एबीपी न्यूज़ और सी वोटर के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक दूसरे चरण में बीजेपी को 23 से 27 सीटें, समाजवादी पार्टी गठबंधन को 26 से 30 सीटें, बीएसपी को एक से तीन सीटें और कांग्रेस व अन्य के खाते में शून्य से एक सीटें आ सकती है.

इन दिग्गजों की किस्मत ईवीएम में बंद 
दूसरे चरण में ही सपा के दिग्गज नेता आजम खान रामपुर की सदर सीट से चुनाव मैदान में हैं. वह दो साल से जेल में बंद हैं और वहीं से किस्मत आजमा रहे हैं. आजम खान के खिलाफ बीजेपी ने आकाश सक्सेना, बसपा ने सदाकत हुसैन और कांग्रेस ने काजिम अली खान को प्रत्याशी बनाया है. वहीं, स्‍वार विधानसभा सीट से आजम खान के बेटे अब्‍दुल्‍ला आजम खान लड़ रहे हैं. अब्‍दुल्‍ला आजम खान कुछ दिनों पहले ही जेल से बाहर आए हैं.

शाहजहांपुर सीट से योगी सरकार में मंत्री सुरेश खन्ना बीजेपी के टिकट पर लड़ रहे हैं. सपा ने उनके खिलाफ नवीर खान को उम्मीदवार बनाया है. रामपुर जिले की बिलासपुर विधानसभा सीट से मंत्री बलदेव सिंह औलख बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. उनके खिलाफ सपा के अमरजीत सिंह और कांग्रेस के संजय कपूर ताल ठोक रहे हैं. वहीं, सहारनपुर सीट पर सपा के एमएलसी आशु मलिक और बीजेपी के जगपाल सिंह के बीच मुकाबला है. 

सहारनपुर की नकुड़ सीट पर योगी सरकार से इस्तीफा देने वाले धर्म सिंह सैनी लड़ रहे हैं. वह सपा के टिकट पर लड़ रहे हैं. उनके सामने बीजेपी ने मुकेश चौधरी को उतारा है. बिजनौर जिले की नजीबाबाद सीट से बीजेपी के कद्दावर नेता भारतेंद्र सिंह उम्मीदवार हैं. उनके सामने सपा के तसलीम अहमद हैं. मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर सपा सांसद शफीकुर रहमान बर्क के परिवार से आने वाले जियाउर रहमान बर्क सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं. वहां बीजेपी ने कमल प्रजापति को अपना उम्मीदवार बनाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget