एक्सप्लोरर

UP Election: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बदली गई सीट, अभिषेक मिश्रा को सरोजिनी नगर सीट से मिला टिकट

UP Assembly Elections 2022: स्वामी प्रसाद मौर्या की सीट बदल दी गई है. अब स्वामी प्रसाद मौर्या कुशीनगर की फाजिलनगर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. पहले वह पडरौना विधानसभा सीट से लड़ने वाले थे.

UP Assembly Elections 2022: योगी सरकार में मंत्री रहे और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का दामन थामने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या (Swami Prasad Maurya) की सीट बदल दी गई है. अब स्वामी प्रसाद मौर्या कुशीनगर की फाजिलनगर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. पहले वह पडरौना विधानसभा सीट से लड़ने वाले थे. सरोजिनी नगर से अभिषेक मिश्रा और सिराथू से पल्लवी पटेल को टिकट दिया गया है.

केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी पल्लवी पटेल

स्वामी प्रसाद मौर्या हाल ही में बीजेपी छोड़ सपा में आए हैं. अभिषेक मिश्रा पूर्व मंत्री हैं और पल्लवी पटेल अपना दल (के) की नेता हैं. यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने पल्लवी पटेल को उतारा है. पल्लवी पटेल अनुप्रिया पटेल की छोटी बहन हैं. जबकि स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी सीट बदल ली है. अभिषेक मिश्रा लखनऊ की सरोजिनी नगर से बीजेपी के राजेश्वर सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे.

UP Election: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बदली गई सीट, अभिषेक मिश्रा को सरोजिनी नगर सीट से मिला टिकट

मौर्या की सीट क्यों बदली गई?

बता दें कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव में मौर्या बीजेपी के टिकट पर पडरौन से लड़े थे और जीत दर्ज की थी. खबर है कि मौर्या अब पडरौना विधानसभा सीट से इसलिए चुनाव नहीं लड़ेंगे, क्योंकि बीजेपी में शामिल होने के बाद आरपीएन सिंह का इस सीट से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है.

मौर्य ने आरपीएन सिंह पर साधा था निशाना

जब स्वामी प्रसाद मौर्य से पूछा गया कि बीजेपी ने अगर आरपीएन सिंह को उनके खिलाफ पडरौना विधानसभा सीट से मैदान में उतारा, तो क्या उनके लिए बड़ा खतरा होगा? इस पर मौर्य ने कहा, "आरपीएन सिंह राज महल में पैदा हुए हैं और आम जनता से उनका कोई लेना देना नहीं है. अगर वहां से वह किसी आम कार्यकर्ता को भी सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा दें, तो वह आरपीएन सिंह को हरा देगा."

10 मार्च को आएंगे यूपी चुनाव के नतीजे

बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा. यूपी में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे. जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी.

यह भी पढ़ें-

UP Assembly Election 2022: निर्मला सीतारमण के 'यूपी टाइप' बयान पर सियासी रार, प्रियंका बोलीं- ये प्रदेश के लोगों का अपमान

UP Elections: सीएम योगी ने कहा- बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने यूपी में उठाए क्रांतिकारी कदम, किसानों के जीवन स्तर में किया बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget