एक्सप्लोरर

UP Election Results 2022: मुनव्वर राणा की बेटी उरुषा को मिले नोटा से भी कम वोट, जानें क्या कह रहे नंबर्स

UP Election Results 2022: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस एक बार फिर बुरी तरह असफल हुई है. इतना ही नहीं उसका महिला कार्ड तक नहीं चला.

UP Election Results 2022: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस एक बार फिर बुरी तरह असफल हुई है. इतना ही नहीं उसका महिला कार्ड तक नहीं चला. कांग्रेस ने इस चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिया था. कांग्रेस का मकसद था कि वह 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने के जरिए आधी आबादी को अपनी ओर आकर्षित कर सके लेकिन ऐसा होता दिखा नहीं.

कांग्रेस ने शायर मुनव्वर राणा की बेटी उरुसा इमरान राणा को उन्नाव की पुरवा सीट से प्रत्याशी बनाया था. समाचार लिखे जाने तक इस सीट पर 1 लाख 20 हजार 689 वोटों की गिनती हो चुकी थी. इसमें से उरुसा को 880 वोट मिले वहीं भाजपा के अनिल कुमार सिंह को 64,885 वोट, सपा के उदय राज को 45, 535 और बसपा के विनोद कुमार को 6053 वोट मिले. वहीं अब तक नोटा के हिस्से में 1137 वोट आए थे.

कांग्रेस की इन महिला प्रत्याशियों का क्या है हाल?
कांग्रेस की महिला प्रत्याशियों का यह हाल सिर्फ पुरवा में ही नहीं बल्कि कई ऐसी सीटों पर भी जिनके बारे में खुद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा था कि वह इन महिलाओं को राजनीति में लाकर उनको परिस्थितियों से लड़ने की ताकत देने की कोशिश कर रही है. हालांकि जमीन पर यह हकीकत होता नहीं दिखा.

राजधानी स्थित लखनऊ सेंट्रल सीट की बात करें तो यहां से कांग्रेस ने सदफ जफर को टिकट दिया था. सदफ का इल्जाम है कि सीएए विरोध के दौरान उनके साथ बहुत ज्यादती हुई.  समाचार लिखे जाने तक इस सीट पर 89,887 वोट गिने जा चुके थे, जिसमें से सदफ जफर को 1055 वोट मिले थे.

इसके अलावा कानपुर के कल्याणपुर सीट से खुशी दूबे की बहन नेहा तिवारी को टिकट दिया था. समाचार लिखे जाने तक इस सीट पर 71 हजार 88 वोटों की गिनती हो चुकी थी और उसमें से नेहा तिवारी को 748 वोट मिले थे. 

UP Election Result: यूपी चुनाव के नतीजों में कैसा रहा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का हाल, जानें यहां

VIP Constituency Election Results 2022 Live: उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत अपनी सीट से हारे, सीएम धामी भी चल रहे हैं पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget