एक्सप्लोरर

श्मशान बाबा: BJP का वो नेता जो बना हाता का सबसे बड़ा 'दुश्मन', हरिशंकर तिवारी के बाद बेटे विनय शंकर से भी छिनी विधायकी

राजेश त्रिपाठी ने हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर से विधायकी छिनी है. राजेश त्रिपाठी ने विनय शंकर को 20 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है.

उत्तर प्रदेश की चिल्लूपार विधानसभा सीट पर बाहुबलि हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर तिवारी की हार हुई है. उन्हें श्मशान बाबा के नाम से मशहूर बीजेपी के राजेश त्रिपाठी ने शिकस्त दी है. राजेश त्रिपाठी वही नेता हैं जिन्होंने 2007 और 2012 के चुनाव में हरिशंकर तिवारी को मात दी थी. लगातार दो चुनाव हारने के बाद हरिशंकर तिवारी ने राजनीति ने संन्यास ले लिया. अगर कहा जाए कि राजेश त्रिपाठी ने हरिशंकर तिवारी के पॉलिटिकल करियर को खत्म कर दिया तो गलत नहीं होगा. 

अब 10 साल बाद राजेश त्रिपाठी ने हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर से विधायकी छिनी है. राजेश त्रिपाठी ने विनय शंकर को 20 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है. राजेश त्रिपाठी को 96777 वोट मिले तो वहीं विनय शंकर को 75132 वोट हासिल हुए. विनय शंकर इस चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर लड़ रहे थे. वह चुनावों से पहले ही सपा का दामन थामे थे. इससे पहले वह बसपा में थे. 

2007 में बसपा के टिकट पर जीते थे राजेश त्रिपाठी 

पूर्व पत्रकार और श्मशान बाबा के नाम से मशहूर राजेश त्रिपाठी 2007 के चुनाव में हरिशंकर तिवारी को हराकर सु्र्खियों में आए थे. बसपा के टिकट पर लड़ते हुए उन्होंने 6933 वोटों से जीत हासिल की थी.

इसके बाद 2012 में वह फिर चुनाव में उतरे. यहां फिर से बाजी उन्होंने मारी. हरिशंकर तिवारी तीसरे स्थान पर पहुंच गए. इसके बाद हरिशंकर ने तय किया कि अब चुनाव में नहीं उतरेंगे. इस चुनाव में राजेश त्रिपाठी बसपा से ही मैदान में उतरे थे. दो लगातार हार के बाद हरिशंकर तिवारी ने चुनाव लड़ना बंद कर दिया. 2017 में हरिशंकर के बेटे विनय शंकर तिवारी बसपा के टिकट पर चुनाव में उतरे. राजेश त्रिपाठी बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे. पांच साल बाद उन्होंने इस हार का बदला लिया है.  

1985 से है ब्राह्मणों का कब्जा

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की चिल्लूपार सीट पर साल 1985 यानी 37 साल से ब्राह्मणों का कब्जा है. यहां से हरिशंकर तिवारी साल 1985 से 2007 (22 वर्षों) तक विधायक रहे. यह वो दौर था, जिसमें हरिशंकर जिस भी पार्टी से मैदान में उतरते, उसी से जीतकर विधानसभा पहुंच जाते थे. 

ये भी पढ़ें- UP Election Result 2022: योगी का काम, मोदी का नाम, बुंदेलखंड के चुनावी एक्सप्रेसवे पर सरपट दौड़ा बीजेपी का बुलडोजर

पंजाब विधानसभा चुनावों में 'आप' की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, केजरीवाल ने दिया ये जवाब

 

 


 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज

वीडियोज

8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget