एक्सप्लोरर

UP Election Result 2022: योगी का काम, मोदी का नाम, बुंदेलखंड के चुनावी एक्सप्रेसवे पर सरपट दौड़ा बीजेपी का बुलडोजर

UP Assembly Election Result 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फिर सत्ता हासिल कर ली है. बीजेपी गठबंधन को 273 सीटें मिली हैं, जिसमें बीजेपी ने 255, निषाद पार्टी ने 6 और अपना दल ने 12 सीट जीती हैं.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फिर सत्ता हासिल कर ली है. बीजेपी गठबंधन को 273 सीटें मिली हैं, जिसमें बीजेपी ने 255, निषाद पार्टी ने 6 और अपना दल ने 12 सीट जीती हैं. वहीं समाजवादी पार्टी  को 111 सीटें मिली हैं. उसकी सहयोगी रालोद को 8 और सुभासपा को 6 सीट नसीब हुई हैं. बीजेपी ने 20 से ज्यादा जिलों में क्लीन स्वीप किया है. 

बात अगर बुंदेलखंड की करें तो वहां इस बार बीजेपी क्लीन स्वीप से रह गई. पार्टी को 3 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा. बुंदेलखंड की सभी 19 सीटों पर 2017 में बीजेपी ने विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया था. लेकिन इस बार सपा तीन सीट जीतने में कामयाब रही. 

बुंदेलों की सरजमीं पर समाजवादी पार्टी ने मेहनत तो खूब की लेकिन वह ज्यादा सीटों पर वोटों में तब्दील नहीं हो सकी. वहीं बीजेपी के लिए आम लोगों की सुरक्षा, गरीबों को राशन, घर, किसान सम्मान निधि और बुंदेलखंड में मोदी-योगी सरकार के विकास कार्यों ने विपक्ष की जमीन एक बार फिर खिसका दी. 

बांदा, जालौन, चित्रकूट की एक-एक सीट सपा ने जीती

बुंदेलखंड में बेरोजगारी और बेसहारा जानवरों का मुद्दा था लेकिन वह ज्यादा असर वहां छोड़ नहीं पाया. बुंदेलखंड के 7 जिलों बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, ललितपुर और झांसी की सभी 19 सीट बीजेपी के पास थीं. लेकिन वह इस बार इतिहास नहीं दोहरा सकी. बांदा, जालौन, चित्रकूट की एक-एक सीट सपा जीतने में कामयाब रही. 

किन योजनाओं ने बीजेपी के लिए बुंदेलखंड में किया कमाल

चित्रकूट से जब इटावा जिले की ओर चलेंगे तो आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाला बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बन रहा है, जिसे बीजेपी ने यहां की किस्मत पलटने वाला प्रोजेक्ट बताया था. इसके अलावा झांसी और चित्रकूट में डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना, बांदा में केन-बेतवा लिंक और सिंचाई परियोजनाएं, महोबा में अर्जुन सहायक परियोजना, जालौन में पचनद विकास जैसे मुद्दों ने बीजेपी की सत्ता में वापसी कराई.

हालांकि अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी ने इलाके में अपने कार्यकाल की योजनाएं और काम खूब गिनवाए लेकिन वह बुंदेलों का मन नहीं बदल पाए. इसके अलावा बसपा का जमीन पर एक्टिव न होना भी बुंदेलखंड में बीजेपी के लिए फायदेमंद रहा.  

पांच राज्यों में कांग्रेस की हार के क्या हैं मायने? पंजाब में AAP की जीत से भविष्य में कांग्रेस के लिए बढ़ी चुनौती

UP Election Result 2022: यूपी में हार के बाद बोलीं मायावती- 'सपा पर भरोसा करके मुसलमानों ने की बड़ी भूल, हम सीख लेंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget