एक्सप्लोरर

UP Election 2022: Avtar Singh Bhadana के चुनाव न लड़ने के पीछे की क्या है कहानी?

UP Election 2022: हरियाणा और पश्चिमी यूपी की राजनीति में अवतार सिंह भड़ाना (Avtar Singh Bhadana) एक बड़े चेहरे हैं. उन्होंने जेवर सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है.

UP Election 2022: अवतार सिंह भड़ाना (Avtar Singh Bhadana) ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. उनके क़रीबियों ने बताया कि वे कोविड पॉज़िटिव हो गए हैं. इसीलिए चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं. उन्हें राष्ट्रीय लोक दल (RLD) ने नोएडा की ज़ेवर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था. अवतार के चुनाव न लड़ने के फ़ैसले से सब हैरान हैं. किसी को भी ये बात हज़म नहीं हो रही है कि कोरोना के कारण वे चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. 

उनकी इस कहानी को लेकर तरह तरह के चर्चे हो रहे हैं. हरियाणा और पश्चिमी यूपी की राजनीति में अवतार एक बड़े चेहरे हैं. वे चार बार सांसद रहे. वे हरियाणा सरकार में मंत्री रहे. मानहानि के एक केस में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल उनसे माफ़ी मांग चुके हैं.

बड़े गुर्जर नेता अवतार सिंह भड़ाना (Avtar Singh Bhadana) ने दस दिनों पहले ही दिल्ली में जयंत चौधरी से मुलाक़ात की थी. इस भेंट के बाद वे राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हो गए थे. फिर पार्टी ने उन्हें ज़ेवर सीट से टिकट भी दे दिया. अभी ज़ेवर से बीजेपी के धीरेन्द्र सिंह विधायक हैं. सम्राट मिहिरभोज गुर्जर राजा थे या फिर ठाकुर ? उनकी मूर्ति के अनावरण को लेकर दादरी में आंदोलन हो गया था. गुर्जरों के इस आंदोलन की अगुवाई अवतार सिंह भड़ाना ने की थी. 

मूर्ति का उद्घाटन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने किया था. अवतार सिंह भड़ाना ने इस बार इस आंदोलन को कैश करने के लिए ज़ेवर से चुनाव लड़ने का फ़ैसला किया था. लेकिन अब उनके पलट जाने से कहानी में नया मोड़ आ गया है. आरोप ये भी लग रहे हैं कि किसी दवाब के चलते वे चुनावी मैदान से पीछे हट गए हैं.

2017 में अवतार सिंह भड़ाना मुज़फ़्फ़रनगर के मीरापुर से बीजेपी के विधायक चुने गए थे. पर बहुत दिनों तक उनका मन बीजेपी में नहीं लगा. पार्टी में रहते हुए पिछला लोकसभा चुनाव वे फरीदाबाद सीट से  कांग्रेस के टिकट पर लड़ गए. बाद में बीजेपी ने उन्हें निलंबित कर दिया था. वे मेरठ से भी सांसद रहे हैं. उनके भाई करतार सिंह भड़ाना भी इस बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं. वे मुज़फ़्फ़रनगर के खतौली से बीएसपी से चुनाव लड़ रहे है. वे इसी सीट से पहले भी विधायक रह चुके हैं.

UP Election 2022 Poll of Polls: यूपी का बड़ा ओपिनियन पोल, जानें-बीजेपी, एसपी, बीएसपी और कांग्रेस में कौन मार सकता है बाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget