एक्सप्लोरर

UP Chunav: वाराणसी के BJP कार्यकर्ताओं से बोले PM मोदी- हर वोट अहम, लोगों को मतदान का महत्व बताएं

PM Modi Speech: विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी का यह पहला राजनीतिक कार्यक्रम है. पीएम प्रमुख रूप से सभी बूथ अध्यक्षों से संवाद किया.

Uttar Pradesh Assembly Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के वाराणसी के BJP कार्यकर्ताओं से बातचीत की. नमो ऐप के जरिए बीजेपी कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा, 'हर वोट महत्वपूर्ण है, हमें लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बताना चाहिए. हमें प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की जरूरत है. किसानों को रसायन मुक्त खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए. हमें आज़ादी का अमृत महोत्सव के उत्सव में सभी को जोड़ना चाहिए.'

पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पुनरुद्धार, महिला सशक्तिकरण, अवसंरचना और स्वास्थ्य देखभाल विकास सहित कई विषयों पर चर्चा की. एक कार्यकर्ता के साथ बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे किसानों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए कहा. पीएम ने कहा, “उन्हें (कार्यकर्ताओं को) किसानों को रासायन मुक्त उर्वरकों के उपयोग के बारे में जागरूक करना चाहिए.”

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कई केंद्रीय योजनाओं का भी जिक्र किया जिससे काशी के लोगों को बड़े पैमाने पर फायदा हो रहा है. लोगों से नमो ऐप में ‘कमल पुष्प’ नामक एक खंड में योगदान करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, “नमो ऐप में 'कमल पुष्प' के नाम से जाना जाने वाला एक बहुत ही दिलचस्प सेक्शन है जो आपको प्रेरक पार्टी कार्यकर्ताओं के बारे में जानकारी साझा करने और जानने का अवसर देता है.” इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी के ‘स्पेशल माइक्रो डोनेशन कैंपेन’ के बारे में भी बात की.

यूपी में कब-कब होंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होना है. इसकी शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी. दूसरे चरण में 14 फरवरी को राज्य की 55 सीटों पर मतदान होगा. उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में 59 सीटों पर, 23 फरवरी को चौथे चरण में 60 सीटों पर, 27 फरवरी को पांचवें चरण में 60 सीटों पर, तीन मार्च को छठे चरण में 57 सीटों पर और सात मार्च को सातवें चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा. वाराणसी में सातवें चरण में मतदान होगा. मतगणना 10 मार्च को होगी.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: योगी आदित्यनाथ का दावा- इस पार्टी ने अपराधियों से पैसे लेकर उन्हें टिकट दिए

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, CM चन्नी के करीबी रिश्तेदार समेत 10 जगहों पर की छापेमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम में टीवीके ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम में टीवीके ने किया फतह
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Embed widget