एक्सप्लोरर

UP Election 2022: अमित शाह का सपा-बसपा पर जोरदार हमला, कहा - आतंकवाद का हॉटस्पॉट बन गया था उत्तर प्रदेश

UP Election: अमित शाह ने कहा कि, सपा-बसपा के शासनकाल में उत्तर प्रदेश आतंकवाद का हॉटस्पॉट, दंगों का केंद्र और एक माफिया कॉरिडोर बन गया था.

Amit Shah Prayagraj Rally: उत्तर प्रदेश चुनाव अपने हर चरण के साथ ही दिलचस्प होता जा रहा है. इस बार बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है. इसीलिए सत्ताधारी बीजेपी ने यूपी में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. जहां बहराइच में पीएम मोदी ने रैली को संबोधित किया, वहीं गृहमंत्री अमित शाह यूपी के प्रयागराज पहुंचे. जहां उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और अन्य नेताओं के साथ रोड शो निकाला. 

माफिया कॉरिडोर की जगह डिफेंस कॉरिडोर
इस दौरान अमित शाह ने एक बार फिर गुंडागर्दी का जिक्र करते हुए अखलेश यादव को निशाने पर लिया. शाह ने कहा कि, "सपा-बसपा के शासनकाल में उत्तर प्रदेश आतंकवाद का हॉटस्पॉट, दंगों का केंद्र और एक माफिया कॉरिडोर बन गया था. इसके बाद यहां की जनता ने बुआ-भतीजे की सरकार को हटाकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई. आज बीजेपी माफिया कॉरिडोर की जगह डिफेंस कॉरिडोर बना रही है. एक जमाना था जब उत्तर प्रदेश के अंदर कट्टे और छर्रे की गोलियां बनती थी और आज मिसाइल और गोला बनकर पाकिस्तान को डर लगे ऐसे हथियार बनाने का काम हो रहा था. सोनिया-मनमोहन की सरकार के दौरान हर दूसरे दिन आलिया, मालिया, जमालिया देश में घुसकर हमारे जवानों के सिर काट लेते थे."

पीएम मोदी ने भी किया आतंक का जिक्र
अमित शाह के अलावा फिलहाल यूपी में बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं का डेरा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी लगातार रैलियों में जुटे हैं. पीएम मोदी ने यूपी के बहराइच में कहा कि, दुनियाभर में उथल-पुथल मची है ऐसे में भारत को मजबूत बनाने की जरूरत है. वहीं पीएम ने आतंक का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, जिन लोगों पर यूपी में कई बम धमाकों का आरोप था, ये लोग उन आतंकवादियों को जेल से रिहा करने का पक्का निर्णय करके बैठै थे. सपा सरकार आतंकी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने के खिलाफ थी. जो लोग देश की सुरक्षा को ताक पर रखते हैं, वो यूपी का कभी भला नहीं कर सकते. 

ये भी पढ़ें - 

Exclusive: प्रयागराज में अमित शाह का रोड शो, किया ये बड़ा दावा, अखिलेश यादव पर बोले- 10 मार्च दूर नहीं

UP Election 2022: पीएम मोदी बोले- टफ टाइम में टफ लीडर होना जरूरी होता है, दारोगा और शिक्षक का भी किया जिक्र

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget