एक्सप्लोरर

Chandrashekhar Azad: UP विधानसभा चुनाव में सपा-भाजपा के छूट सकते हैं पसीने, इन सीटों पर चंद्रशेखर आजाद कर सकते हैं 'खेला'

Chandrashekhar Azad: 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से भारतीय जनता पार्टी और इंडिया अलायंस टेंशन में आ गई है. क्योंकि मैदान में चंद्रशेखर आजाद कई विधानसभा सीट झटक सकते हैं

UP Assembly Elections 2027: लोकसभा चुनाव में जहां एक और इंडिया गठबंधन ने उत्तर प्रदेश में धमाल मचा दिया तो वहीं चंद्रशेखर आजाद ने इंडिया गठबंधन के होश उड़ा दिए. बीजेपी तो मानों अपना माथा ही पीटती रह गई. उसे अपने भविष्य यानी की 2027 के विधानसभा चुनाव की भी चिंता होने लगी है. 

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से भारतीय जनता पार्टी और इंडिया अलायंस टेंशन में आ गई है. क्योंकि एक और बड़ा खिलाड़ी मैदान में आ चुका है. वैसे यह टेंशन यूं हीं नहीं है. कहा जा रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में चंद्रशेखर आजाद कई विधानसभा सीट झटक सकते हैं और पश्चिमी यूपी में सभी समीकरणों को ध्वस्त कर सकते हैं. इसकी वजह लोकसभा चुनाव में बने समीकरण को देखकर आसानी से समझा जा सकता है. 

लोकसभा के साथ विधानसभाओं में भी मारा बड़ा हाथ

चंद्रशेखर आजाद ने न केवल एक लोकसभा सीट नगीना जीती बल्कि पांच-पांच विधानसभाएं जीत गए. बिजनौर में तो मानों एक तरफ सुनामी ले आए हैं. यदि आप विधानसभावार नतीजे को देखें जाएं तो बिजनौर जिले में दो लोकसभाएं लगती है. पहली है नगीना और दूसरी है बिजनौर. इन जिलों में आठ विधानसभा आती है. यहां नगीना, धामपुर, नहटौर, नूरपुर और नजीबाबाद में चंद्रशेखर आजाद की पार्टी को बड़ी लीड मिली.

कहां मिले कितने वोट 

  • नगीना विधानसभा में चंद्रशेखर आजाद को 112518 वोट मिले जबकि भाजपा को 68880 यानी कि साडे 43000 वोटो का मार्जिन रहा. 
  • धामपुर में चंद्रशेखर आजाद को 90518 वोट मिले तो वहीं भाजपा को 73680 यानी कि अंतर 16800 वोटो का रहा. 
  • नहटौर विधानसभा में आजाद समाज पार्टी को 103544 वोट मिले तो वहीं भाजपा को 72520 करीब 31000 वोटो का अंतर रहा. 
  • नूरपुर में चंद्रशेखर को 101691 वोट मिले तो वहीं बीजेपी को 75728 यानी कि करीब अंतर 30000 वोटो का रहा.
  • वहीं नजीबाबाद विधानसभा सीट की बात करें तो यहां चंद्रशेखर आजाद को 102541 वोट मिले, भाजपा को 68943 वोट यानी कि साढे 33000 का अंतर रहा. 

3 सीटों पर सपा ने लहराया परचम

इन 5 विधानसभा में चंद्रशेखर आजाद को छोटी-मोटी लीड नहीं बल्कि बंपर लीड मिली. वहीं बिजनौर की आठ में से पांच विधानसभाओं पर चंद्रशेखर आजाद का राज रहा और तीन- बिजनौर, चांदपुर और बढ़ापुर विधानसभा पर समाजवादी पार्टी की साइकिल दौड़ी.

भाजपा के लिए बड़ी चुनौती

चुनाव के परिणामों ने समाजवादी पार्टी के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी को भी बड़ा झटका दे दिया है और चुनाव के बाद से ही चंद्रशेखर आजाद पूरी तरह से एक्टिव हैं. यही स्थितियां रही तो आने वाले विधानसभा चुनाव में चंद्रशेखर कई विधानसभाएं जीत सकते हैं.

यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव ने राहुल गांधी से कर दी ये डिमांड, UP उपचुनाव में फंस गया सपा-कांग्रेस का पेंच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget