एक्सप्लोरर

BJP जॉइन करने के बाद आशीर्वाद लेने पहुंचीं बहू Aparna Yadav से Mulayam Singh Yadav ने क्या कहा?

UP Elections 2022: अब अपर्णा यादव ने बताया कि जब वह मुलायम सिंह यादव से मिलीं तो दोनों के बीच क्या बातचीत हुई. अपर्णा यादव ने कहा, मैं उनका (मुलायम सिंह यादव) का धन्यवाद करूंगी. उन्होंने मुझे बहुत कुछ बताया.

UP Elections: मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव ने हाल ही में बीजेपी जॉइन की है. इसके बाद वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव से आशीर्वाद लेने पहुंची थीं. अब अपर्णा यादव ने बताया कि जब वह मुलायम सिंह यादव से मिलीं तो दोनों के बीच क्या बातचीत हुई.

अपर्णा यादव ने कहा, मैं उनका (मुलायम सिंह यादव) का धन्यवाद करूंगी. उन्होंने मुझे बहुत कुछ बताया. राजनीतिक ज्ञान भी दिया. मैं उस परिवार की बहू थी, बहू हूं और बहू रहूंगी. किसी परिवार की बहू होने का कर्तव्य है कि कोई काम करे तो अपने बड़ों का आर्शीवाद ले. नेताजी मेरे लिए ससुर भी हैं व पिता भी. 

अपर्णा यादव ने यह भी बताया कि मुलाकात के दौरान पारिवारिक बातचीत हुई और सबने साथ में खाना खाया. मुलायम सिंह यादव ने कहा, खुश रहो बेटा. अपर्णा यादव ने बताया कि मुलायम सिंह यादव ने उन्हें कई राजनीतिक गुर भी सिखाए. बीजेपी में शामिल होने को लेकर मुलायम सिंह यादव ने बहू अपर्णा यादव से कहा कि इस चीज का आनंद लो. इस बारे में बाद में बात करेंगे.

Rahul Gandhi बोले- देश में 4 करोड़ लोगों को गरीबी में धकेला, मोदी सरकार पर तंज- 'विकास ओवरफ्लो, ऑनली फॉर हमारे दो'

अपर्णा यादव बुधवार (19 जनवरी) को बीजेपी में शामिल हुई थीं. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने परिवार की बहू को इसके लिए बधाई व शुभकामनाएं भी दी थीं. बीजेपी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी की मौजूदगी में अपर्णा यादव ने पार्टी का दामन थामा था. इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा से भी मुलाकात की थी.

CM योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा था, ‘‘अपर्णा जी का बीजेपी परिवार में स्वागत है.’’ अपर्णा यादव ने इस मौके पर कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी नीतियों से हमेशा से प्रभावित रही हैं और अब वह बीजेपी की सदस्यता लेकर राष्ट्र की आराधना करने निकल पड़ी हैं.

ये भी पढ़ें- ABP Opinion Poll: यूपी में कौन मारेगा बाजी, पूर्वांचल-बुंदेलखंड-अवध और पश्चिमी यूपी में किसका दबदबा? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

उन्होंने कहा था, ‘‘मैं हमेशा से प्रधानमंत्री जी से प्रभावित रही हूं. मेरे चिंतन में हमेशा राष्ट्र सबसे पहले है. राष्ट्र धर्म मेरे लिए सबसे ज्यादा जरूरी है. मैं बस, यही बोलना चाहती हूं कि अब मैं राष्ट्र की आराधना करने निकली हूं.’ उन्होंने कहा कि वह अपनी क्षमता के अनुरूप जो भी कर सकती हैं, बीजेपी के लिए करेंगी.

ये भी पढ़ें- Coronavirus in India: IIT विश्लेषक का दावा, अगले 14 दिन में चरम पर पहुंचेंगे संक्रमण के मामले

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget