एक्सप्लोरर

Congress Youth Manifesto: सरकार बनी तो युवाओं को कैसे मिलेगा रोजगार, कांग्रेस ने यूपी चुनाव से पहले जारी किया यूथ मेनिफेस्टो

UP Elections 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को युवाओं के लिए घोषणा पत्र जारी किया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने यह घोषणा पत्र जारी किया.

Congress Manifesto: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को युवाओं के लिए घोषणा पत्र जारी किया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने यह घोषणा पत्र जारी किया. राहुल गांधी ने यूथ मेनिफेस्टो जारी करते हुए कहा कि इसे युवाओं से बात करते हुए तैयार किया गया है. राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि देश और यूपी की समस्या हिंदुस्तान के हर युवा को मालूम है. यूपी के युवा का भविष्य है उसके लिये कांग्रेस के खोखले शब्द नहीं बल्कि एक रणनीति है. हम रोजगार कैसे दिलाएंगे ये घोषणापत्र में लिखा है. ये मेनिफेस्टो कांग्रेस की आवाज नहीं है. हमने यूपी के युवाओं से बात करके उनके विचार शामिल किए हैं. 

कांग्रेस नेता ने बताया कि 16 लाख युवाओं ने रोजगार खोया है. सच्चाई देश को दिख रही है कि ये क्यों हो रहा है. यूपी के युवाओं को नए विजन की जरूरत है. हम लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं. हम देश की लड़ाई लड़ रहे हैं. आप प्रदेश की लड़ाई लड़ रहे हैं. 

UP Elections: अखिलेश यादव के करहल सीट से चुनाव लड़ने के क्या मायने हैं, क्या है जातीय समीकरण और क्यों चुनी सेफ सीट

इसके बाद प्रियंका गांधी ने कहा, हमारे कार्यकर्ताओं ने जिले-जिले में युवाओं से बात की है. उनकी समस्याओं को समझा गया. भर्ती विधान कहने का मकसद है कि यूपी में सबसे बड़ी समस्या भर्ती की है. यूपी में लोग त्रस्त हैं रोजगार नहीं मिलते.

यूथ मेनिफेस्टो की अहम बातें

  • इस भर्ती विधान में पांच सेक्शन हैं, जिनमें युवाओं की अलग अलग समस्याओं पर फोकस किया गया है. प्राथमिक विद्यालयों में खाली 1.5 लाख खाली पद भरे जाएंगे. माध्यमिक, उच्च शिक्षा, पुलिस आदि विभागों में खाली पदों को भरा जाएगा.
  • संस्कृत के शिक्षक, उर्दू के शिक्षक, आंगनबाड़ी, आशा आदि में खाली सभी पदों को भरा जाएगा. भर्ती प्रक्रिया में नौजवानों का जो भरोसा टूटा है, उसे बहाल करने के लिए सभी परीक्षाओं के फॉर्म के लिए शुल्क माफ होंगे और बस, ट्रेन यात्रा फ्री होगी.
  • एक परीक्षा कैलेंडर जारी होगा, जिसमें भर्ती विज्ञापन, परीक्षा, नियुक्ति की तारीखें दर्ज होंगी और इसका उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. आरक्षण के घोटाले को रोकने के लिए हर भर्ती के लिए सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक होंगे.
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा का बजट कम किया है. हमारी सरकार आएगी तो ये बजट बढ़ाया जाएगा और सभी कॉलेज व विश्वविद्यालयों को अपग्रेड किया जाएगा. अच्छी शिक्षा भविष्य निर्माण के लिए सबसे जरूरी है.
  • एक परीक्षा कैलेंडर जारी होगा, जिसमें भर्ती विज्ञापन, परीक्षा, नियुक्ति की तारीखें दर्ज होंगी और इसका उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. आरक्षण के घोटाले को रोकने के लिए हर भर्ती के लिए  सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक होंगे.
  • युवाओं के रोजगार के लिए नये अवसर दिए जाएंगे. मल्लाहों और निषादों के लिए विश्वस्तरीय संस्थान बनाया जाएगा, जिसमें उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा. अति पिछड़े समुदाय के युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 1 फीसदी ब्याज की दर से कर्ज दिया जाएगा.
  • प्रदेश के युवाओं को नशे के जाल से निकालने के लिए एक सेंटर खोला जाएगा जो युवाओं की काउंसिलिंग करेगा. इसके अलावा सांस्कृतिक क्षेत्र में युवाओं को बढ़ावा दिया जाए. 

UP Chunav: दूसरे चरण की 55 सीटों पर मुस्लिम आबादी की बहुलता, जानें BJP-SP-BSP-कांग्रेस में कौन ज्यादा मजबूत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget